Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से हाहाकार, 7.5 तीव्रता के झटकों ने मचाई तबाही, दस हजार से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका

खबर सार :-

वेनेजुएला से भारी तबाही की घटना सामने आई है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार यहां 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंप ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया है। बताया जा रहा है कि इस दौरान करीब 1,700 किमी दूर तक इमारतों को खाली कराना पड़ा है।
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में भूकंप से हाहाकार, 7.5 तीव्रता के झटकों ने मचाई तबाही, दस हजार से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका

खबर विस्तार : -

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में एक ही दिन में दो बार आए भूकंप ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। मिला जानकारी के अनुसार यहां 7.2 और 7.5 की तीव्रता वाले भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। यूएसजीएस के अनुसार इस विनाशकारी भूकंप में करीब 10 हजार से ज्यादा लोगों के मौत की आशंका जताई जा रही है। 

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला में 7.1 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी कहर बरपाया 

दक्षिण अमेरिकी देश वेनेजुएला में एक मिनट के अंतराल में आए 7.1 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंप ने भारी कहर बरपाया है। दरअसल बुधवार को वेनेजुएला की राजधानी के पश्चिम में भूकंप के तगड़े झटके ने लोगों की नींदे उड़ा दी। इस विनाशकारी तबाही में कई घर जमींदोज हो गए और हजारों लोग मलबे में दबे रह गए। यू.एस. जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) के मुताबिक यह झटका लगभग एक मिनट तक महसूस की गई। आशंका जताई जा रही है कि इसमें दस हजार से एक लाख तक भी पहुंच सकती है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति ने डेल्सी रोड्रिगेज ने बुधवार को आई इस तबाही के बाद इमरजेंसी का ऐलान कर दिया है। इस हादसे में मरने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक गिरी हुई इमारतों में फंसने वाले लोगों को बचाव टीम खोजकर मलबे से निकालने में जुटी है। 

Venezuela Earthquake: वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने घटना का संज्ञान लिया

वेनेजुएला के गृह मंत्री डियोसडाडो कैबेलो ने कहा, "कई इमारतें और घर ढह गए हैं और हम सुरक्षा और नागरिक सहायता के लिए उपलब्ध हर चीज का इस्तेमाल करके स्थिति को संभाल रहे हैं।" इस हादसे के बाद अमेरिका के डिप्टी सेक्रेटरी ऑफ स्टेट क्रिस्टोफर लैंडौ ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "हम वेनेजुएला के अधिकारियों के संपर्क में हैं और मदद जुटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूकंप बहुत विनाशकारी था। अमेरिकी दूतावास ने कहा कि वह भूकंप के बाद इस स्थिति पर कड़ी नजर बनाए हुए है। इसके साथ ही पीड़ितो को आश्रय लेने और क्षतिग्रस्त इलाकों से दूर रहने की अपील की है। 

Venezuela Earthquake: हादसे के दिन सार्वजनिक छुट्टी के जश्न में डुबे थे लोग

बताया जा रहा है कि, जिस दिन ये हादसा हुआ,  उस दिन सार्वजनिक छुट्टी का ऐलान किया गया था, लोग अपने घरों में मौजूद थे। बता दें कि इसी दिन 1821 में स्पेन से वेनेजुएला को स्वतंत्रता मिली थी, जिसके कारण वहां सार्वजनिक छुट्टी रहती है। एक स्थानीय महिला के मुताबिक "जैसे ही यह शुरू हुआ, हमें लोगों के चिल्लाने की आवाज सुनाई देने लगी। हर कोई सीढ़ियों से नीचे भाग रहा था।" एक दूसरी महिला ने बताया, "बहुत जोरदार आवाज हुई। घर में चीज़ें गिर गईं, फ्रिज के अंदर रखे जग भी गिर गए। मैंने ऐसा अनुभव पहले कभी नहीं किया था।

अन्य प्रमुख खबरें