Varanasi News: वाराणसी में काम से घर लौट रहे कारोबारी मनीष कुमार सिंह की हत्या के बाद अब उनकी पत्नी ने प्रदर्शन का ऐलान किया है, जिसके बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में नजर आ रही है। इस मामले को लेकर शुक्रवार को माहौल काफी गरमाया नजर आ रहा था। मृतक कारोबारी की पत्नी के प्रदर्शन करने के ऐलान के बाद जिला मुख्यालय, प्रदर्शन से पहले ही छावनी में तब्दील हो गया। भारी संख्या में पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया।
जानकारी के अनुसार घटना वाराणसी के फूलपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव का है। 26 अप्रैल को कारोबारी मनीष कुमार सिंह अपने गाड़ी से घर जा रहे थे। बीच रास्ते में ही उनके कार से एक महिला को धक्का लग गया, जिसे लेकर कुछ ग्रामीणों के साथ इसपर बहस छिड़ गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने मिलकर मनीष की बुरी तरह पिटाई कर दी। मनीष काफी गंभीर रुप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान मनीष ने दम तोड़ दिया। इस हत्या के बाद मनीष के परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
5 मई को आरोपियों और पुलिस के बीच मुठभेंड़ भी हुई थी, जिसमें दो लोगों को पैर में गोली मारी गई थी। मनीष मर्डर केस के आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। जांच में पता चला कि दोनों आरोपी सगे भाई हैं और वो दोनों घमहापुर गांव में ही रह रहे थे। अब तक पुलिस इस मामले से जुड़े एक दर्जन से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है और बाकियों की तलाश जारी है। मनीष के परिवार की मांग है कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके घर को बुलडोजर से गिरा दिया जाए।
बताया जा रहा है कि मनीष की पत्नी अंकिता सिंह को कई हिंदू संगठन का समर्थन है, जिस कारण यह मामला अब धीरे-धीरे राजनीतिक मोड़ लेने लगा है। सोशल मीडिया पर मनीष सिंह के समर्थन में लोग पोस्ट कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने शांति व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए करणी सेना समेत अन्य हिंदू संगठनों के कई पदाधिकारियों को घर में ही नजरबंद कर दिया, जिससे कानून-व्यवस्था प्रभावित न हो।
अन्य प्रमुख खबरें
मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम ने की घोषणा
2026-06-18
Mumbai Water Crisis: मुंबई में मॉनसून की मार, समंदर किनारे बसी मायानगरी क्यों तरस रही पानी के लिए?
2026-06-17
झांसी में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
2026-06-17
आर्यन बिल्ली ओबरा ने जीता वोर्टेक्स कप 2026, सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर हमले की जांच करेगी SIT, दो हिरासत में
2026-06-17
शिवपुरीः सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बच्ची की मौत, 4 घायल
2026-06-17
झांसी में एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का दौरा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-06-17
TMC के लिए बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व मंत्री उदयन गुहा को फूलबागान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-17
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से मरीजों को मिली नई जिंदगी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट फ्रीज
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम, रक्षा राज्यमंत्री ने की गहन जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17