मुजफ्फरनगर: जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध गोष्ठी आयोजित की। बैठक की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, जिसके बाद एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे, सहायक पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के. मिश्रा सहित सभी क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारी, एलआईयू और एसओजी टीम के सदस्य उपस्थित रहे।
एसएसपी ने निर्देश दिए कि जनपद के टॉप-10 अपराधियों और हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार निगरानी रखी जाए तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से शराब तस्करी, अवैध खनन, पशु तस्करी और अवैध शस्त्रों के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही ऐसे मामलों में गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्ती की कार्रवाई भी तेज करने को कहा।
महिला सुरक्षा के मुद्दे पर एसएसपी ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया। उन्होंने एंटी रोमियो स्क्वॉड और महिला पुलिसकर्मियों को स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि छात्राओं में सुरक्षा को लेकर विश्वास बढ़ाया जा सके। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 और आपातकालीन सेवा 112 सहित अन्य सेवाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में थानों पर आने वाले फरियादियों के साथ विनम्र व्यवहार सुनिश्चित करने, साफ-सफाई बनाए रखने और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया। एसएसपी ने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और संगठित अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए।
अंत में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया, जिससे उनका मनोबल बढ़ाया जा सके और बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया जा सके।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-01
Bengal Politics: TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, पार्टी ने दो विधायकों को किया निष्कासित
2026-06-01
गांजा तस्कर से मुठभेड़, आरोपी घायल, 50 लाख का गांजा बरामद
2026-06-01
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन, कई मुद्दों पर चर्चा
2026-06-01
दूधनाथ ने संभाला ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार, बतायी प्राथमिकता
2026-06-01
रविन्द्र जायसवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपी 5 लाख की सहायता राशि, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा
2026-06-01
अपनी मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
2026-06-01
चार पीढ़ियों से रह रहे परिवारों को हटाने का विरोध, हिंदू युवा संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-01
हजारीबाग में लापता भाई-बहन के शव मिले, हत्या की आशंका, जांच के लिए एसआईटी गठित
2026-06-01
Noida: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 20 गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल और वाहन बरामद
2026-06-01
2026-06-01
Lucknow: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, पति समेत छह पर केस, जांच में जुटी पुलिस
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01