Power Department Raid: बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, तड़के सुबह उड़ाई बिजली चोरों की नींद, 34 ई-रिक्शा चार्ज करते पकड़े रंगे हाथ

खबर सार :-
लखनऊ के यासीनगंज में बिजली विभाग ने सुबह-सुबह इलाके में छापा मारकर बड़े पैमाने पर बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली चोरी से 34 ई-रिक्शा चार्ज हो रहे थे और कई जगहों पर एसी चलाए जा रहे थे।
Power Department Raid: बिजली विभाग का बड़ा एक्शन, तड़के सुबह उड़ाई बिजली चोरों की नींद, 34 ई-रिक्शा चार्ज करते पकड़े रंगे हाथ
खबर विस्तार : -

Power Department Raid: लखनऊ में बिजली चोरी के खिलाफ विद्युत आपूर्ति प्रशासन और विजिलेंस की संयुक्त टीम ने सघन चेकिंग कर बड़े स्तर पर अवैध रुप से कटिया लगाने और मीटर बाईपास करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। इस दौरान बिजली विभाग ने तड़के सुबह छापेमारी कर 35 ई-रिक्शा को चार्ज करते हुए रंगे हाथों पकड़ा है। इसके साथ ही 12 परिसरों में कटिया डालकर एसी चलाते हुए कई लोगों को पकड़ा है। 

यासीनगंज में बिजली चोरी से हर महीने राजस्व को भारी नुकसान

लखनऊ में बुधवार की सुबह बिजली विभाग ने कटिया चोरी करने वालों की नींदे उड़ा दी। तड़के की सुबह छापा मारकर कई लोगों को बिजली चोरी करते हुए धर दबोचा है। यहां के यासीनगंज इलाके को बिजली चोरी का बाहुल क्षेत्र माना जाता है। विभाग ने दो गोदामों में जांच के दौरान पाया कि ई-रिक्शा गोदाम संचालकों द्वारा 35 ई रिक्शा चार्ज किए जा रहे थे। मालूम हो की एक ई रिक्शा चार्ज करने में प्रतिदिन नौ से दस यूनिट बिजली की खपत होती है। विभाग ने कार्रवाई कर कनेक्शन काट दिया और मीटर उखाड़ लिए। अभियंताओं ने बिजली चोरी से संबंधित लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। उन्होंने दस किलोवाट से अधिक की बिजली चोरी की है। संभावना है कि उन पर आठ से दस लाख रुपये का जुर्माना भी लग सकता है। 

12 घरों में कटिया व मीर बाइपास के माध्यम से बिजली चोरी

लखनऊ बिजली विभाग के मुख्य अभियंता रवि के मुताबिक टीम ने यासीनगंज में छापेमारी के दौरान पाया कि गोदाम के अलावा 12 घरों में कटिया व मीटर बाइपास करके बिजली की चोरी करते हुए लोग पाये गए हैं। उन्होंने बताया कि इसके पहले सुबह पांच बजे तक छापेमारी होती थी तो बिजली चोर सचेत हो जाते थे, लेकिन इस बार तड़के की सुबह तीन से चार बजे के बीच छापा मारा गया, जिससे बड़े स्तर पर चोरों को पकड़ा जा सका। पूछताछ में कुछ चोरों ने विजिलेंस टीम को जानकारी दी की कई लोग सुबह साढ़े चार बजे अलार्म लगाकर सोते हैं, जिससे कि सुबह उठकर कटिया हटा सके, लेकिन इस बार उनकी चालाकी धरी रह गई। 

अलीगंज और गोमतीनगर में भी बिजली विभाग ने छापेमारी की

बिजली विभाग के मुताबिक यासीनगंज से लगातार हर महीने लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा था। इसके साथ ही टीम ने अलीगंज इलाके में सुबह छापेमारी कर दो उपभोक्ता को रंगे हाथों पकड़ लिया है। मीटर बाईपास कर भारी मात्रा में बिजली चोरी की जा रही थी। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इसके साथ ही जानकीपुरम और गोमती नगर क्षेत्र में भी कार्रवाई कर बड़ी मात्रा में बिजली चोरी का खुलासा हुआ है। 

 ये भी पढ़ें: लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज

अन्य प्रमुख खबरें