झांसी: ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने तथा अतिरिक्त आरक्षण सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भारतीय रेलवे ने विशेष ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। रेलवे प्रशासन द्वारा झांसी मंडल से होकर गुजरने वाली दो जोड़ी विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, जिससे झांसी मंडल सहित उत्तर भारत के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 07660/07661 नांदेड़–हजरत निजामुद्दीन–नांदेड़ विशेष ट्रेन तथा ट्रेन संख्या 06261/06262 मैसूर–हजरत निजामुद्दीन–मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का संचालन ग्रीष्मकालीन भीड़ को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है।
ट्रेन संख्या 07660 नांदेड़–हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन 22 मई 2026 को नांदेड़ से प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन सुबह 06:35 बजे नांदेड़ से रवाना होकर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पर सुबह 06:00/06:05 बजे ठहरेगी। इसके बाद यह ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर 10:45/10:50 बजे तथा पलवल होते हुए दोपहर 14:30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 07661 हजरत निजामुद्दीन–नांदेड़ विशेष ट्रेन 25 मई 2026 को संचालित होगी। यह ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से रात 01:25 बजे प्रस्थान कर वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन पर सुबह 09:35/09:40 बजे पहुंचेगी और आगे नांदेड़ के लिए रवाना होगी।
इसी क्रम में ट्रेन संख्या 06261 मैसूर–हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल 21 मई 2026 को मैसूर से संचालित की जाएगी। वहीं वापसी दिशा में ट्रेन संख्या 06262 हजरत निजामुद्दीन–मैसूर एक्सप्रेस स्पेशल 24 मई 2026 को चलाई जाएगी। यह ट्रेन मैसूर से सुबह 04:00 बजे रवाना होकर विभिन्न स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 05:45 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इन विशेष ट्रेनों के संचालन से ग्रीष्मकालीन सीजन में यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में सहूलियत होगी तथा झांसी मंडल के यात्रियों को दिल्ली और दक्षिण भारत की यात्रा के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
शाहपुरा में शिक्षकों का फूटा आक्रोश, सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ किया जोरदार प्रदर्शन
झांसी में ऑनलाइन सट्टे का जाल, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
कौन हैं केरलम के नए CM वीडी सतीशन? छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री बनने तक का सफर
PM रोजगार सृजन योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी, ग्रेटर नोएडा से 6 साइबर ठग गिरफ्तार
Prateek Yadav Death: पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, नम आंखों से ससुर ने दी मुखाग्नि
‘हाईकमान का फैसला अंतिम, मैं पार्टी का वफादार सिपाही’, CM की रेस से बाहर होने पर बोले केसी वेणुगोपाल
अखिल भारत हिंदू महासभा की नई जिला कार्यकारिणी का होगा गठन, अजय सिंह ने किया ये आह्वान
Dewas factory blast news: मध्य प्रदेश के पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 3 की मौत, 23 की हालत गंभीर
Bihar: भूमि विवाद में बेटों ने की मां की हत्या, गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क घेरा, पुलिस से झड़प
अहमदाबाद-धोलेरा सेमी हाई-स्पीड रेल परियोजना को मंजूरी, योजना से बदलेगी कनेक्टिविटी
सीबीएसई 12वीं परिणाम 2026 में इंडियन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, 97 प्रतिशत रहा रिजल्ट