कुड़वार/सुल्तानपुर: क्षेत्र के जूनियर हाईस्कूल अगई के प्रांगण में सकल हिंदू समाज द्वारा भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभय चैतन्य फलाहारी मौनी महाराज रहे, जबकि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक रमेश कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का स्वागत-सत्कार वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डी.एस. मिश्रा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती के चित्र पर विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुई। विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए मौनी महाराज ने कहा कि सभी धर्मों की उत्पत्ति का काल निश्चित है, किंतु सनातन धर्म अनादि है। जहां संस्कार ग्राह्य होते हैं, वहीं से संस्कृति का निर्माण होता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति के मूल तत्वों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वसुंधरा देवी साक्षात लक्ष्मी स्वरूप हैं और भारत माता को सच्चे अर्थों में माता मानने से ही राष्ट्र का भूमि पूजन साकार होगा।
उन्होंने वसुधैव कुटुंबकम्, सामाजिक समरसता, प्रकृति संरक्षण तथा वीर-भोग्या वसुंधरा जैसे संकल्पों को अपनाने का आह्वान किया। अंत में उन्होंने कहा कि मठ-मंदिर और संस्कृति तभी सुरक्षित रहेंगे, जब हिंदू समाज संगठित रहेगा। आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश कुमार जी ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने आचरण और व्यवहार में अच्छे कार्यों को आत्मसात करना होगा। हिंदू सम्मेलन का उद्देश्य समाज को अपनी संस्कृति के अनुरूप समानता, समरसता और भाईचारे के साथ आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हम सभी एक ही मूल से उत्पन्न हैं और हमारी आत्मा ही ब्रह्म है। उन्होंने समाज में एकता बनाए रखने पर बल दिया।
इसी क्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी एवं लायंस क्लब सुल्तानपुर मिड टाउन द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे सैकड़ों लोगों का वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा परीक्षण कर नि:शुल्क उपचार एवं परामर्श दिया गया। सीएचसी कुड़वार के अधीक्षक डॉ. वेदांत नारायण यादव अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला प्रचारक आशीष, शिवाकांत स्वामी नाथ, डॉ. संजय मिश्रा, राज मणि मिश्रा, राज नारायण मिश्रा, डॉ. अजय विक्रम, डॉ. रमेश ओझा, डॉ. अमित कौशल सहित मेडिकल कॉलेज एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की टीमें उपस्थित रहीं। साथ ही ग्राम प्रधान प्रतिनिधि खुशबू मिश्रा, प्रदीप सिंह, आशीष सिंह, एमएलसी शैलेंद्र प्रताप सिंह, सरदार बलदेव सिंह, मोंटी मिश्रा, शिवाकांत मिश्रा सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक व क्षेत्रीय लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज
पीलीभीत: मकान पर लिखा 'विवादित' विज्ञापन बना चर्चा का विषय, विरोध के बाद बदला गया पोस्टर
अयोध्या में निषाद राज जयंती की धूम: भव्य शोभायात्रा के साथ 11 जोड़ों ने रचाया ब्याह