श्री गंगानगरः अरोड़ा समाज के संस्थापक महाराज अरूट जयंती की शाम को समाज के लोग जवाहर नगर में गगन पथ पर अरोड़वंश पब्लिक स्कूल के पास महाराज अरूट चौक पर एकत्रित हुए। सनातन धर्म अरोड़वंश मंदिर (ट्रस्ट) द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे अरोड़ा समाज के लोगों ने महाराज अरूट की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
महिलाओं व पुरुषों ने दीप जलाए। अरूट महाराज को भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरित किया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकुर मगलानी, सचिव नीरज चावला सीए, कोषाध्यक्ष सन्नी नागपाल व पूर्व अध्यक्ष जोगेंद्र बजाज सहित बड़ी संख्या में अरोड़ा समाज के लोगों ने उपस्थिति दर्ज कराई और एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। शानदार आतिशबाजी का प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का समापन बड़े ही हर्ष व उल्लास भरे माहौल में हुआ।
ट्रस्ट के अध्यक्ष अंकुर मगलानी ने आभार व्यक्त करते हुए लोगों से बीरबल चौक के पास रघुनाथ मंदिर पहुंचने का आह्वान किया, जहां अरूट महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। इसके बाद ठंडे मीठे पानी की स्टाल लगाई जाएगी। उन्होंने लोगों से अरोड़वंश पब्लिक स्कूल के प्रांगण में पहुंचने का भी आग्रह किया, जहां भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रसिद्ध गायक गोपाल भारद्वाज भजन गाएंगे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव