Sitapur Pardesi Baba Murder Case: उत्तर-प्रदेश के सीतापुर से एक बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। परदेसी बाबा के नाम से चर्चित तांत्रिक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपनी मां को तांत्रिक के प्रभाव से बचाने के लिए उसकी हत्या की। पुलिस ने वह चाकू भी बरामद कर ली है, जिससे तांत्रिक की हत्या हुई थी। इस घटना से यह पता चलता है कि आज के आधुनिक युग में अघोरी प्रथाओं, अंधविश्वास और अलौकिक शक्तियों पर लोगों का विश्वास अब भी गहराई से जड़ जमाए हुए है।
सीतापुर में पुलिस ने परदेसी बाबा हत्याकांड का खुलासा किया है। इस घटना की कहानी ने हर किसी को हैरान कर दिया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपनी मां को तांत्रिक के प्रभाव से बचाने के लिए इस घटना को अंजाम दिया। आरोपी का नाम नागेंद्र है। 13 मई को संदना थाना क्षेत्र में एक अज्ञात शव मिला, जिसकी पहचान सत्यनारायण यादव उर्फ परदेसी बाबा के रुप में हुई। शव मिलने के बाद पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलु की बारीकी से जांच कर रही थी। इस केस की कड़ी को जोड़ते हुए पुलिस को नागेंद्र पर शक हुआ। जब उससे सख्ती से पूछा गया तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसे बाबा पर शक था कि तांत्रिक ने उसकी मां को अपनी जाल में फंसा रखा था। उसकी मां पिछले 17-18 सालों से बाबा के संपर्क में थी। इस बात को लेकर वह काफी समय से परेशान था। हत्या से करीब छह महीने पहले ही उसका और बाबा के बीच विवाद भी हुआ था। झड़प के दौरान बाबा ने यह भी कहा कि वह नागेंद्र की मां को अपनी जाल से मुक्त नहीं करेगा। इस बात से नागेंद्र काफी गुस्सा हो गया और 12 मई को चाकू से गला काटकर परदेसी बाबा की हत्या कर दी।
हत्या करने के बाद उसने सबूत मिटाने की भी कोशिश की थी। उसने बाबा का आधार कार्ड और कपड़े जला दिए और उसका फोन शारदा नदी में फेंक दिया। जांच में पुलिस को हत्या में इस्तेमाल किया जाने वाला लोहे का नुकीला चाकू भी मिला। फिलहाल पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर से अंधविश्वास के मुद्दों को उजागर किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
3 माह के शिशु को गलत इंजेक्शन का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
2026-05-29
केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
2026-05-29
पीलीभीत में व्यापारी की हत्या पर उबाल, व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
2026-05-29
झांसी में गरीबों के आवासों पर कब्जे और किराएदारी का खुलासा, जांच के आदेश
2026-05-29
कोडरमा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालीजन फरार, दो महीने पहले हुई थी शादी
2026-05-29
मनीष सिंह हत्याकांड पत्नी ने किया प्रदर्शन का ऐलान, छावनी में तब्दील हुई DM ऑफिस
2026-05-29
NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को मिलेंगी फ्री बस सेवा, दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
2026-05-29
झांसी में 11 दिन बाद गेहूं की बोरियों से मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप
2026-05-29
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, रायपुर AIIMS में चल रहा इलाज
2026-05-29
Twisha Sharma Death Case: अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की बढ़ाई रिमांड
2026-05-29
Punjab Election Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी, बैकफुट पर BJP
2026-05-29
हमीरपुर पुल हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता
2026-05-29
2026-05-29