शाहजहांपुरः कड़ाके की ठंड में जहां अधिकांश लोग रजाई और कंबल के सहारे रात गुजारते हैं, वहीं आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में कई ऐसे गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोग हैं, जो केवल एक साधारण चादर के सहारे ठिठुरती रातें बिताने को मजबूर हैं। ऐसे लोगों की सहायता के लिए समाजसेवी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में विकासखंड बंडा के नवदिया गांव निवासी, बंडा तृतीय वार्ड से जिला पंचायत सदस्य एवं समाजसेवी एडवोकेट पवन सिंह चौहान उर्फ बबलू ने मानवीय पहल करते हुए जरूरतमंदों को ठंड से राहत पहुंचाई।
एडवोकेट पवन सिंह चौहान ने खाखरा, पटना, भगबंतापुर, तिहार, ऐंजनपुर सहित आधा दर्जन से अधिक गांवों में घूम-घूमकर सैकड़ों जरूरतमंद, गरीब और असहाय लोगों को अपने हाथों से कंबल वितरित किए। कंबल पाकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। लोगों ने इस सहयोग के लिए जिला पंचायत सदस्य का आभार व्यक्त किया।
कंबल वितरण के दौरान एडवोकेट पवन सिंह चौहान ने कहा कि सेवा, सहायता और सभी का सम्मान उनके परिवार की परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी कई ऐसे लोग हैं, जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं हैं। ऐसे में जरूरतमंदों की मदद करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि पुण्य का कार्य भी है। उनका उद्देश्य है कि कोई भी गरीब या असहाय व्यक्ति ठंड से परेशान न हो।
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने यह संकल्प लिया है कि जितना संभव होगा, वे असहाय और पीड़ित लोगों को ठंड से बचाने का कार्य लगातार करते रहेंगे। समाज के हर वर्ग के लोगों को आगे आकर गरीब जनता की सेवा करनी चाहिए, ताकि ठंड के मौसम में किसी को भी कष्ट न झेलना पड़े।
एडवोकेट पवन सिंह चौहान ने कहा कि वे हमेशा पीड़ितों की मदद करते रहे हैं और आगे भी अंतिम सांस तक इस सेवा कार्य को जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि आज के समय में समाज के उत्थान और विकास के लिए मानवीय भावना के साथ सहयोग करना अत्यंत आवश्यक है। उनका मानना है कि जिन लोगों पर ईश्वर की कृपा होती है, वही इस प्रकार के पुण्य कार्य करने का अवसर पाते हैं। कंबल वितरण कार्यक्रम से क्षेत्र में सकारात्मक संदेश गया है और अन्य लोगों को भी समाज सेवा के लिए प्रेरणा मिली है।
अन्य प्रमुख खबरें
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का विमोचन
खतौली में पुलिस पर हमला कर अभियुक्त छुड़ाने वाले तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शत प्रतिशत रहा सनबीम स्कूल का परीक्षा परिणाम: उत्कृष्टता की परंपरा बरकरार
अम्बेडकर जयंती सप्ताह पर भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, 21 बस्तियों में पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 100% रहा परिणाम
झांसी में बनेगा मंडलीय अस्पताल, 100 बेड का कैंसर वार्ड भी होगा शामिल
झांसी मंडल के स्टेशनों पर दिव्यांगजन बनेंगे ATVM फैसिलिटेटर, टिकट बिक्री में निभाएंगे भूमिका