शाहजहांपुरः हिंदू युवा वाहिनी की महानगर इकाई का गठन शाहजहांपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने जिला अध्यक्ष की उपस्थिति में नई टीम की घोषणा की। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, मजबूती और युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया। मीडिया प्रभारी अमित सहाना ने जानकारी देते हुए बताया कि संगठन को अधिक प्रभावी और सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं।
नई टीम में अग्निवेश को प्रवक्ता तथा परविंदर कृष्ण बहार को प्रवक्ता (रोजा) नियुक्त किया गया है। पवन मिश्रा उर्फ नन्हे परदेसी को महानगर प्रतिनिधि एवं कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं हिमांशु गुप्ता, शिवम सिंह, मोहित अग्रवाल और विभु सोनी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यक्रम में वक्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिंदू युवा वाहिनी समाज सेवा, राष्ट्रहित और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर अंकुर वर्मा, प्रबल यादव, दिलीप मौर्य, नरवीर वर्मा, सौरभ वर्मा, गौरव गुप्ता, अर्पित सक्सेना और अखिलेश वर्मा को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री पद पर राहुल मोहन, मनीष कुमार और कार्तिक सक्सेना को नियुक्त किया गया है, जबकि मंत्री पद पर दीपेश वर्मा, अजीत सिंह, मयंक प्रताप सिंह, गौरव अग्निहोत्री, अभिषेक उर्फ बली, मोहित सिंह और प्रदीप सक्सेना को शामिल किया गया है। सहमंत्री के रूप में विनीत, राहुल कुमार, निशांत सिंह और ऋषभ यादव को जिम्मेदारी दी गई है।
अन्य नियुक्तियों में टोनी सक्सेना को सह मीडिया प्रभारी और राजेश कुमार शुक्ला को प्रभारी बनाया गया है। रितेश श्रीवास्तव को कार्यकारिणी सदस्य तथा अर्जुन सिंह, विक्रम सिंह, प्रशांत गुप्ता और नन्हे वर्मा को सदस्य पद पर शामिल किया गया है। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन को नई ऊर्जा प्रदान करेगी और सामाजिक, सांस्कृतिक तथा जनकल्याणकारी कार्यों को गति मिलेगी।
अंत में सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती, सामाजिक समरसता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
Leander Paes को मिली ‘X’ श्रेणी की सुरक्षा, CISF जवानों के घेरे में रहेंगे दिग्गज खिलाड़ी
कांग्रेस कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन, पूर्व उप प्रधानमंत्री किए गए याद
भीलवाड़ा में 62 बीघा में बनेगा आधुनिक कोर्ट परिसर, भूमि पूजन से न्यायिक क्रांति की शुरुआत
जिला कलेक्टर ने किया राजकीय जिला चिकित्सालय और मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण, दिए ये निर्देश
शाहपुरा को मिली 18 करोड़ की सौगात, विकास को मिली नई रफ्तार
West Bengal Elections: भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की पांचवीं लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट
वैभव खन्ना को भाजपा महानगर उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
Jhansi: रेजिडेंट डॉक्टरों की एकजुटता की जीत, प्राचार्य ने ओपीडी समय में बदलाव लिया वापस
लखनऊ को दहलाने की साजिश नाकाम ! ATS के हत्थे चढ़े 4 आतंकी, निशाने पर थे कई रेलवे स्टेशन
Sri Ganganagar: MSP पर गेहूं खरीद की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश, जिला कलेक्टर ने की बैठक
Sultanpur: श्रीमद्भागवत कथा का समापन, आज पूर्णाहुति व रविवार को होगा विशाल भंडारा
पिता बना 9 माह के मासूम का काल, घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर उतारा मौत के घाट