Rudrapur Road Accident: उत्तराखंड के रुद्रपुर से शनिवार को एक बेहद विचलित करने वाला मामला सामने आया है। यूपी और यूके की सीमा पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहां सड़क पार कर रहे बच्चे को एक वाहन ने टक्कर मार दी। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद से स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया। इस कारण घंटो तक सड़क पर जाम लगा रहा।
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय में यूपी और यूके की बार्डर पर एक बच्चा सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गाड़ी काफी रफ्तार में थी, जिस कारण टक्कर होने पर बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने जमकर बवाल किया, जिसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी। इसके साथ ही लोगों से अपील भी किया कि जाम में फंसे गाड़ियों का आवागमन सुनिश्चित किया जाए, लेकिन गुस्साई भीड़ पीछे हटने को तैयार नहीं थी और काफी देर तक अड़ी रही।
इसके बाद रुद्रपुर कोतवाली केसी अनिल जोशी अपनी टीम के साथ पहुंचे और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटाने में कामयाब रही। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इस क्षेत्र में लंबे समय से तेज रफ्तार गाड़ियों के कारण अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं। कई बार प्रशासन से स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक और दूसरे सुरक्षा उपाय की मांग की, लेकिन इस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रशासन की लापरवाही के कारण लगातार लोगों की जान खतरे में है।
बच्चे के परिजन और स्थानीय लोगों ने वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और आगामी घटनाओं को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की बात की है। जाम के कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बनी रही। फिलहाल पुलिस मामले पर कड़ी नजर रखे हुए है और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
अन्य प्रमुख खबरें
दर्दनाक! गंगा में स्नान के दौरान डूबे तीन मासूम, दुखद घटना से पसरा मातम
2026-06-21
2026-06-20
2026-06-20
शहडोल में महुआ बीनने गईं बुआ-भतीजी पर गिरी आकाशीय बिजली, दोनों की मौत
2026-06-20
बंगाली गीतों से गूंजा महाराष्ट्र लोक भवन, उत्साह के साथ मनाया गया पश्चिम बंगाल राज्य स्थापना दिवस
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-20
2026-06-20
विधानसभा हस्ताक्षर जालसाजी मामले में जांच तेज, शोभनदेव के घर पहुंची सीआईडी
2026-06-20
2026-06-20
फाल्टा में जहांगीर खान की पत्नी रेजिना बीबी गिरफ्तार, थाने पर हमले की साजिश का आरोप
2026-06-20
माहेश्वरी छात्रावास का लोकार्पण, स्वामी गोविन्द देव गिरी बोले— स्वाभिमानी भारतीय बनें युवा
2026-06-19
सऊदी अरब से लौटते ही एयरपोर्ट पर दबोचा गया आरोपी, 5 साल से था फरार
2026-06-19
Madhya Pradesh: सड़क हादसे में PWD अधिकारी की मौत, परिवार को लेने जा रहे थे धार
2026-06-19
2026-06-19