रुदावलः कस्बे में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर अंबेडकर पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बयाना के पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव रहे, जबकि अध्यक्षता प्रधान नीतू नवल किशोर गुर्जर ने की।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में बसपा नेता मदन मोहन भंडारी, एएसपी जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पार्षद, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शेरू और सरपंच संजय सिंह उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
अपने संबोधन में पूर्व विधायक अमर सिंह जाटव ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने दलित, गरीब और मजदूर वर्ग को शोषण से मुक्त कर उन्हें समानता का अधिकार दिलाया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित रहा, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम के बाद अंबेडकर पार्क से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों मुख्य बाजार, बंशी पहाड़पुर रोड, रूपबास रोड सहित विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और बाबा साहेब के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा।
शोभायात्रा का विभिन्न समाजों और संगठनों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज, अग्रवाल समाज, कुशवाह समाज सहित स्थानीय व्यापारियों ने पुष्प वर्षा कर, मालाएं पहनाकर तथा साफा बांधकर यात्रा में शामिल लोगों का अभिनंदन किया। इसके साथ ही राहगीरों और प्रतिभागियों को ठंडा पेयजल वितरित कर सेवा भाव का परिचय दिया गया।
इस अवसर पर जाटव समाज अध्यक्ष नवीन कुमार, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश शेरू, चंद्रशेखर, दीवान, बलबीर, संजू, बंटी जाटव, आजाद सिंह, राकेश, दिनेश टाइगर, मुकेश टाइगर, चरनलाल जाटव, मोहन सिंह, नरेश, गब्बर और बबलू सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के विचारों को अपनाकर ही समाज में समानता और न्याय स्थापित किया जा सकता है। कार्यक्रम ने न केवल लोगों को उनके विचारों से अवगत कराया, बल्कि समाज को एकजुट करने का भी कार्य किया।
अन्य प्रमुख खबरें
स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम, नाला सफाई अभियान शुरू
झांसी में न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द: तकनीकी खामियों से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का विमोचन
खतौली में पुलिस पर हमला कर अभियुक्त छुड़ाने वाले तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शत प्रतिशत रहा सनबीम स्कूल का परीक्षा परिणाम: उत्कृष्टता की परंपरा बरकरार
अम्बेडकर जयंती सप्ताह पर भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, 21 बस्तियों में पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 100% रहा परिणाम