जयपुरः पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राजस्थान के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय, जयपुर में विधिवत रूप से अपने पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ तथा अनुसूचित जाति मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. राजकुमार फलवारिया विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि निहालचंद जैसे अनुभवी और बड़े कैडर के नेता को अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने के पीछे पार्टी की स्पष्ट सोच है। उन्होंने कहा कि इससे अनुसूचित जाति वर्ग में भाजपा को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा संगठनात्मक विस्तार को गति प्राप्त होगी। मदन राठौड़ ने विश्वास जताया कि निहालचंद के नेतृत्व में मोर्चा नई ऊंचाइयों को छुएगा।
भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने निहालचंद मेघवाल को एक मजबूत, कर्मठ और लोकप्रिय जनप्रतिनिधि बताते हुए उनके संगठनात्मक कौशल की सराहना की। उन्होंने कहा कि निहालचंद के साथ युवा मोर्चा में किए गए कार्यों का अनुभव अत्यंत सकारात्मक रहा है। अरुण सिंह ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में अनुसूचित जाति मोर्चा संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
अपने संबोधन में नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष निहालचंद मेघवाल ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग में काम करने का दायित्व मिलना उनके लिए गर्व के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि वे अपने वर्ग में भाजपा को गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। साथ ही केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भजनलाल सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अनुसूचित जाति समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम करेंगे।
निहालचंद ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग किसी भी सरकार के गठन में निर्णायक भूमिका निभाता है और भाजपा इस वर्ग के विश्वास को और अधिक मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।
कार्यक्रम का संचालन मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ. मुकेश गर्ग ने किया। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर राजस्थान विधानसभा में मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, राज्य मंत्री मंजू बाघमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सैनी, मंत्री अजीत मांडन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश चंदेल, गोरधन वर्मा, किशन सोनगरा, गणपत वर्मा सहित अनेक विधायक, पूर्व विधायक, भाजपा पदाधिकारी तथा मोर्चा के प्रदेश एवं जिला स्तर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम उत्साह और संगठनात्मक एकता के वातावरण में संपन्न हुआ।
अन्य प्रमुख खबरें
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04