झांसीः यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का शुभारंभ 28 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जिससे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच यात्रा और अधिक सुगम हो जाएगी।
पहली ट्रेन बनारस-हडपसर अमृत भारत एक्सप्रेस (02531) है, जिसका उद्घाटन वाराणसी (बनारस) से किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन 28 अप्रैल को शाम 16:45 बजे बनारस से प्रस्थान करेगी और ज्ञानपुर रोड, प्रयागराज जंक्शन, फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी, बीना, रानी कमलापति, नर्मदापुरम, इटारसी, हरदा, खंडवा, भुसावल, जलगांव, मनमाड, कोपरगांव, अहिल्यानगर और दौंड कॉर्ड लाइन होते हुए अगले दिन रात 00:55 बजे हडपसर पहुंचेगी।
इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर, 11 सामान्य, 2 एसएलआर और 1 भोजनालय कोच शामिल है। यह ट्रेन आम यात्रियों को किफायती और आरामदायक यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी।
दूसरी ट्रेन अयोध्या-लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस (22212) है, जिसका शुभारंभ अयोध्या धाम स्टेशन से किया जाएगा। विशेष गाड़ी संख्या 02212 28 अप्रैल को शाम 16:45 बजे अयोध्या से रवाना होगी। यह ट्रेन सुल्तानपुर जंक्शन, मां बेल्हा देवी धाम, प्रतापगढ़ जंक्शन, प्रयागराज जंक्शन, मानिकपुर, सतना, जबलपुर, इटारसी, भुसावल, जलगांव, नाशिक रोड, कल्याण, ठाणे होते हुए मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर अगले दिन रात 21:05 बजे पहुंचेगी।
इस ट्रेन में भी कुल 22 कोच होंगे, जिनमें 8 स्लीपर, 11 सामान्य, 2 एसएलआर और 1 भोजनालय कोच शामिल हैं।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, दोनों ट्रेनों का नियमित संचालन जल्द ही घोषित किया जाएगा। इन नई ट्रेनों के शुरू होने से लंबी दूरी के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाजनक यात्रा का लाभ मिलेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
चरथावल में चौकीदार की बेरहमी से हत्या, CCTV बंद मिलने से बढ़ा रहस्य
3600 किमी की नर्मदा परिक्रमा पूर्ण कर लौटे जगदीश शर्मा, शहर में हुआ भव्य स्वागत
झांसी में 12 लाख की अवैध शराब पर चला रोड रोलर, आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
भीषण सड़क हादसा: आमने-सामने टक्कर में डॉग प्रेमी अजय राठौर की मौत, दो घायल
इंजीनियर बनना चाहती हैं सोनाली गुप्ता, 89% अंकों के साथ जिला मेरिट में बनाई जगह
माधव सर्वोदय इंटर कॉलेज का यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन, प्रियांशी यादव और आर्य पांडे बने टॉपर
देवा इंटर कॉलेज का शानदार प्रदर्शन, यूपी बोर्ड परीक्षा में कई छात्रों ने जिला मेरिट में बनाई जगह
शराब के नशे में पिता ने 3 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, फिर की आत्महत्या? जांच जारी
सेवा भाव से मनाया जन्मदिन: 10 वर्षीय दिव्यांश ने पक्षियों के लिए लगाए परिंडे
Delhi: हर 45 मिनट में बजेगा ‘वाॅटर बेल’, गर्मी को लेकर सीएम ने स्कूलों को दिए कड़े निर्देश
Amethi: रिहर्सल पासिंग आउट परेड संपन्न, सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगी मजबूती
सुल्तानपुर में राशन-गैस वितरण पर विवाद गहराया, पूर्ति अधिकारियों पर आय से अधिक संपत्ति के आरोप
बस एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष मोतीराम आसवानी का निधन, सिंधी समाज में शोक की लहर
नर्मदा तपस्या से लौटे जगदीश शर्मा, शाहपुरा में होगा भव्य स्वागत