पीलीभीत: राजनीति के गलियारों में अक्सर वीआईपी संस्कृति और प्रोटोकॉल की चर्चा होती है, लेकिन उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है जिसने सबको भावुक कर दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार अपनी सादगी से जनता का दिल जीत लिया। मंत्री ने न केवल नवविवाहित जोड़ों को अपना आशीर्वाद दिया, बल्कि सुरक्षा और खास इंतजामों को दरकिनार कर आम जनता के बीच जमीन पर बैठकर पत्तल में भोजन ग्रहण किया।
पीलीभीत जनपद में आयोजित इस कार्यक्रम में उस समय हर कोई हैरान रह गया, जब राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार वीआईपी कुर्सियों को छोड़कर सीधे उन गरीब परिवारों के पास जा पहुंचे जो अपनी बेटियों की विदाई के बाद भोजन कर रहे थे। मंत्री ने बिना किसी संकोच के जमीन पर आसन जमाया और पारंपरिक तरीके से पत्तल में परोसा गया भोजन किया। वहां मौजूद लोगों के लिए यह पल किसी सुखद आश्चर्य से कम नहीं था। मंत्री की इस सहजता ने वहां एक ऐसा माहौल पैदा कर दिया, जहां आम और खास का अंतर पूरी तरह मिट गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित इस समारोह में न केवल हिंदू जोड़ों के फेरे हुए, बल्कि मुस्लिम जोड़ों का निकाह भी पूरे रस्मों-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया।
समारोह के दौरान नव-दंपतियों को गृहस्थी की नई शुरुआत के लिए सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की गई। इस योजना के अंतर्गत जहाँ कन्या के बैंक खाते में सीधी धनराशि का अंतरण कर उन्हें आर्थिक सहयोग दिया गया, वहीं गृहस्थी के लिए आवश्यक बर्तन, नए वस्त्र और दैनिक उपयोग का अन्य महत्वपूर्ण सामान भी उपहार स्वरूप भेंट किया गया। यह पहल न केवल गरीब परिवारों को आर्थिक बोझ से मुक्ति दिला रही है, बल्कि समाज में बेटियों की सम्मानजनक विदाई और उनकी सामाजिक सुरक्षा भी सुनिश्चित कर रही है।
इस अवसर पर मौजूद परिजनों ने खुशी जाहिर करते हुए बताया कि सरकार की इस दूरगामी पहल ने उनके जीवन की एक बड़ी चिंता को दूर कर दिया है। कार्यक्रम में भावुक होते हुए एक पिता ने कहा, "हमने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि हमारी बेटी की शादी के अवसर पर प्रदेश का कोई मंत्री खुद चलकर आएगा और वीआईपी प्रोटोकॉल छोड़कर हमारे साथ जमीन पर बैठकर पत्तल में खाना खाएगा। यह हमारे और हमारी बेटी के सम्मान की बात है।"
भोजन के दौरान परिजनों से आत्मीय संवाद करते हुए राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सामूहिक विवाह योजना केवल एक सरकारी आयोजन नहीं है, बल्कि यह उन गरीब परिवारों के आत्मसम्मान की रक्षा करने का एक सशक्त माध्यम है, जो अक्सर अपनी बेटियों की शादी के लिए कर्ज के भारी बोझ तले दब जाते थे। मंत्री ने आगे कहा, "आज इन परिवारों के बीच बैठकर और इनके साथ भोजन साझा करना मेरे लिए किसी सौभाग्य से कम नहीं है। हमारी सरकार हर कदम पर पात्र और जरूरतमंद लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है।"
अन्य प्रमुख खबरें
आज ईडी ऑफिस में पेश होंगे अभिषेक बनर्जी, स्कूल भर्ती घोटाले के मामले में होगी पूछताछ
2026-06-15
2026-06-15
अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़: चार शातिर गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद
2026-06-14
2026-06-14
2026-06-14
जेनेरिक दवाओं को किफायती और सुलभ बनाएगी दवाइंडिया, यूपी में बढ़ेगी पहुंच
2026-06-14
2026-06-14
शिवसेना ने धूमधाम से मनाया आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस, कार्यकर्ताओं ने लिया सेवा का संकल्प
2026-06-13
प्रशिक्षण शिविर में योग साधकों को मिला मार्गदर्शन, अष्टांग और हठयोग का अभ्यास
2026-06-13
2026-06-13
2026-06-13
UP Pre Monsoon: यूपी में प्री मानसून की एंट्री, कई जिलों में आंधी-बारिश और तूफान का अलर्ट
2026-06-13
माॅनसून से पहले सेंट्रल रेलवे की बड़ी तैयारी, 117 जलभराव पाॅइंट्स पर लगाए 210 पंप
2026-06-13
छत्तीसगढ़ में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
2026-06-13
बंगाल पुलिस पर भड़कीं सागरिका घोष, अभिषेक बनर्जी के आवास पर कार्रवाई को बताया राजनीतिक प्रतिशोध
2026-06-13