पीलीभीतः जनपद में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण एक सड़क हादसा हो गया। थाना गजरौला के जरा चौकी क्षेत्र अंतर्गत सकरिया तिराहे के पास एक ट्रक और नेपाल-भारत मैत्री बस की आमने-सामने की टक्कर हुई। इस दुर्घटना में 11 वर्षीय एक नेपाली बालक की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक सहित कुल 23 लोग घायल हुए हैं।
यह घटना मंगलवार सुबह करीब 02:00 बजे की है। जानकारी के अनुसार, ट्रक संख्या UP26T2271 पीलीभीत की ओर जा रहा था। सकरिया तिराहे के पास अचानक सड़क पर एक आवारा पशु आ गया। घने कोहरे के कारण पशु को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित हो गया और पूरनपुर की ओर से आ रही नेपाल-भारत मैत्री बस से टकरा गया।
टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक सड़क पर ही पलट गया, जबकि बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पूरनपुर भिजवाया।
घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीलीभीत जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान नेपाल निवासी 11 वर्षीय बालक सुभान पुत्र सूरज की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, बस में सवार सभी यात्री नेपाल के निवासी थे। ये सभी लोग मजदूरी के सिलसिले में नेपाल से दिल्ली जा रहे थे।
थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही राहत कार्य शुरू कर दिया गया था। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।
अन्य प्रमुख खबरें
Jhansi News: हिंदू-मुस्लिम विवाह सम्मेलन सौहार्द और देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ संपन्न
CM विजय का बड़ा फैसला! 15 दिनों में बंद होंगी 717 शराब की दुकानें, ये है वजह
Himanta Biswa Sarma oath ceremony: शिवराज सिंह पहुंचे गोवाहाटी, बोले- यह ऐतिहासिक दिन
Jabalpur Cruise Accident: गेहूं सर्वे कराने वाली कंपनी चला रही थी क्रूज, जांच में बड़ा खुलासा
BJP Training Campaign Ayodhya : संगठन की धार तेज, अयोध्या में भाजपा का दो दिवसीय वैचारिक मंथन संपन्न
असम में डाॅ. हिमंत बिस्वा सरमा कल लेंगे सीएम पद की शपथ, PM मोदी समेत कई दिग्गज होंगे शामिल
ग्राम रथ अभियान से गांव-गांव पहुंच रही सरकारी योजनाओं की जानकारी, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
Dhanbad: पेयजल संकट पर भाजपा का बड़ा प्रदर्शन, समाहरणालय के सामने मटके फोड़े, नारेबाजी