पीलीभीतः जिले के बिलसंडा क्षेत्र में एक स्थानीय व्यापारी की दिनदहाड़े हुई निर्मम हत्या के बाद व्यापारी समाज में भारी आक्रोश और भय का माहौल है। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने इस घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे कानून व्यवस्था की गंभीर विफलता बताया है। संगठन ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर जिलेभर में बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने घटना को बेहद दुखद, कायराना और निंदनीय बताते हुए कहा कि खुलेआम व्यापारी की हत्या होना बिलसंडा क्षेत्र की बिगड़ती कानून व्यवस्था को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि आज व्यापारी वर्ग खुद को पूरी तरह असुरक्षित महसूस कर रहा है।
जिलानी ने कहा कि यदि दिनदहाड़े व्यापारियों की हत्या होगी तो बाजारों में भय का माहौल बनना स्वाभाविक है। उन्होंने शासन और प्रशासन से मांग की कि अपराधियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए।
व्यापार मंडल की युवा विंग की जिला अध्यक्ष शैली शर्मा ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को ठोस और स्थायी कदम उठाने होंगे। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी है।
संगठन ने पीड़ित परिवार को तत्काल सुरक्षा उपलब्ध कराने और आर्थिक सहायता देने की भी मांग की है। व्यापार मंडल का कहना है कि मृतक व्यापारी के परिवार को न्याय और सुरक्षा दोनों मिलनी चाहिए।
इसके साथ ही व्यापारियों ने बाजारों में पुलिस गश्त बढ़ाने और व्यापारिक क्षेत्रों में स्थायी सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई है। व्यापार मंडल का कहना है कि लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल है और कारोबार प्रभावित हो रहा है।
जिला अध्यक्ष एम. ए. जिलानी ने बताया कि इस घटना के विरोध में बिलसंडा में नगर अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के नेतृत्व में व्यापारियों द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी और संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।
प्रदर्शन में जिला महामंत्री पंकज अग्रवाल, युवा जिला अध्यक्ष शैली शर्मा, युवा जिला उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह, युवा नगर अध्यक्ष आशीष लोधी, कानूनी सलाहकार एडवोकेट आरके शर्मा, प्रवक्ता एडवोकेट प्रदीप श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष रणवीर पाठक, रशीद अंसारी, अभिलाष गुप्ता, केतन बाहरी, मोहम्मद राजी अंसारी, मोहम्मद हैदर अंसारी समेत कई व्यापारी नेता मौजूद रहे।
व्यापार मंडल ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई और व्यापारियों की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो आंदोलन को जिलेव्यापी स्तर पर और तेज किया जाएगा। संगठन ने कहा कि इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
घटना के बाद बिलसंडा क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमों का गठन किया गया है।
अन्य प्रमुख खबरें
मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम ने की घोषणा
2026-06-18
Mumbai Water Crisis: मुंबई में मॉनसून की मार, समंदर किनारे बसी मायानगरी क्यों तरस रही पानी के लिए?
2026-06-17
झांसी में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
2026-06-17
आर्यन बिल्ली ओबरा ने जीता वोर्टेक्स कप 2026, सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर हमले की जांच करेगी SIT, दो हिरासत में
2026-06-17
शिवपुरीः सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बच्ची की मौत, 4 घायल
2026-06-17
झांसी में एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का दौरा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-06-17
TMC के लिए बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व मंत्री उदयन गुहा को फूलबागान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-17
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से मरीजों को मिली नई जिंदगी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट फ्रीज
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम, रक्षा राज्यमंत्री ने की गहन जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17