Mumbai News: देश के अलग-अलग हिस्सों में अवैध बांग्लादेशियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। पहली बार मुंबई में पुलिस ने आठ बांग्लादेशी किन्नरों ( Bangladeshi Transgender ) को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ये सभी बांग्लादेशी अपनी पहचान और लिंग बदलकर रह रहे थे। पुलिस शहर में बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश कर रही थी, लेकिन पुलिस से बचने के लिए ये किन्नर बनकर रह रहे थे। ये सभी नागरिक करीब पांच साल से मुंबई में रह रहे थे।
पुलिस के मुताबिक, ये आरोपी कलाकार (नृत्य कलाकार) के तौर पर काम करते थे और बिना वैध दस्तावेजों के यहां रह रहे थे। इन आरोपियों ने अपना नाम, पहचान और कुछ मामलों में अपना लिंग भी बदल लिया था, जिससे ये दूसरे नागरिकों से अलग दिखते थे। गुप्त सूचना के आधार पर शिवाजी नगर पुलिस ने रफीक नगर इलाके में जाल बिछाया और आठ बांग्लादेशी ट्रांसजेंड नागरिकों को गिरफ्तार किया। पुलिस जांच में पता चला है कि ये सभी बांग्लादेश की सीमा से अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए थे।
मुंबई के शिवाजी नगर पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी वेश्यावृत्ति, धोखाधड़ी और ग्राहकों को लूटने के मामलों में भी शामिल थे। मुंबई में यह पहली बार है जब पुलिस ने ट्रांसजेंडर के रूप में रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि ये सभी पुरुष हैं और अपनी पहचान छिपाने के लिए ट्रांसजेंडर के रूप में रहते थे।
बता दें कि 26 मार्च को मुंबई के शिवाजी नगर और आरसीएफ पुलिस स्टेशन की संयुक्त टीम ने मुंबई के गोवंडी और चेंबूर इलाकों में अभियान चलाकर अवैध रूप से रह रहे 17 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया था। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने अवैध घुसपैठियों की तलाश के लिए विशेष टीमें बनाई हैं। प्रत्येक टीम को एक निश्चित क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है, जहां उन्होंने गहन जांच करने के बाद भारत में अवैध रूप से रह रहे इन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव