Lucknow Crime News: लखनऊ में दो गज जमीन के लिए कलयुगी बेटा बना हैवान, फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट

खबर सार :-
लखनऊ के बख्शी के तालाब से एक बेहद स्तब्ध करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक ने महज दो गज जमीन के लिए अपने ही पिता ही हत्या कर दी है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
Lucknow Crime News: लखनऊ में दो गज जमीन के लिए कलयुगी बेटा बना हैवान, फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट
खबर विस्तार : -

Lucknow Crime News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ से रिश्तों को तार-तार करने वाला एक मामला सामने आया है। राजधानी में बख्शी तालाब के महिगवां थाना क्षेत्र के अतरौरा गांव में एक बेटे ने जमीन के बंटवारे और मेड़ को लेकर हुए विवाद में अपने 65 वर्षीय पिता को फावड़े से पीट-पीट कर हत्या कर दी। 

Lucknow Crime News: कलयुगी बेटे ने 65 वर्षीय पिता को उतारा मौत के घाट

सहारनपुर के महिंगवा में दो गज जमीन के लिए कलयुगी बेटे ने फावड़े से एक के बाद एक कई वार करके अपने बुजुर्ग पिता को मौत के घाट उतार दिया। हत्या करने के बाद आरोपी बेटा मौके से फरार हो गया। मृतक रामकुमार यादव की बेटी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। शुरुआती जानकारी के अनुसार अतरौरा के रहने वाले 65 वर्षीय रामकुमार यादव का उनके बेटे महेंद्र से जमीन के बंटवारे को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था।

Lucknow Crime News: दो गज जमीन के लिए पिता की हत्या

रामकुमार यादव के छोटे बेटे गुड्डू ने आरोप लगाया है कि शाम के समय पिता खेत में काम कर रहे थे। उसी समय उनका बड़ा भाई महेंद्र खेत पहुंचा और अपने पिता से धान की नर्सरी बोने के लिए पिता से उनके हिस्से की जमीन मांगने लगा। रामकुमार ने जमीन देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में बहस शुरु हो गई। बहस के बीच महेंद्र ने फावड़ा निकाला और अपने पिता के सिर पर मार दिया। एक हमले के बाद वह रुका नहीं और ताबड़तोड़ कई हमले किए, जिससे उनका पूरा शरीर लहूलुहान कर दिया। 

 Lucknow Crime News: अस्पताल में डाक्टरों ने किया मृत घोषित

इस घटना के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुन आस-पास के ग्रामीणों की भीड़ इकठ्ठा हो गई। हमला करने के बाद महेंद्र वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने छोटे बेटे गुड्डू को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें बीकेटी के राम सागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपने पिता की हत्या करने के बाद महेंद्र सीधे घर की तरफ भाग गया। 

Lucknow Crime News: क्या था पूरा मामला 

रामकुमार ने पैतृक जमीन को अपने दोनों बेटों में बराबर हिस्सों में बांट दिया था। रामकुमार ने अलग से तीन बीघा जमीन खरीदी थी, जिस पर वो खेती करते थे। इस जमीन को भी रामकुमार ने दो साल पहले अपने बड़े बेटे महेंद्र को बटाई पर दे दिया था, लेकिन महेंद्र बटाई का आधा हिस्सा अपने पिता को नहीं देता था, जिसके बाद पिता ने अपनी जमीन वापस ले ली थी। इस जमीन को लेकर दोनों में कई बार हाथापाई भी हो चुकी थी। इसी बात की खुन्नस खाए बेटे ने अपने पिता को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरु कर दी है। 

ये भी पढ़ें: Saharanpur Crime News: सहारनपुर में प्रेमी जोड़े ने खेत में जहर खाकर जान दी, 10 दिन पहले विवाहिता को प्रेमी के साथ देखे जाने के बाद बढ़ा था विवाद

अन्य प्रमुख खबरें