कोडरमाः झारखंड के कोडरमा जिले के सतगावां प्रखंड में जंगली हाथियों के बढ़ते आतंक से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। आक्रोशित लोगों ने गया-देवघर मुख्य मार्ग को कटैया मोड़ के पास जाम कर दिया और वन विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और इलाके में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।
ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कई दिनों से हाथियों का झुंड इलाके में लगातार घूम रहा है और लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। शनिवार देर रात इस खतरे ने भयावह रूप ले लिया, जब हाथियों के झुंड ने कटैया गांव के पास 30 वर्षीय युवक मोहित कुमार को पकड़ लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथियों ने उसे पटक-पटक कर मार डाला। मोहित कुमार, जो शिवनंदन यादव के पुत्र थे, अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। उनकी मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से हाथियों का झुंड इसी क्षेत्र में सक्रिय है, लेकिन वन विभाग ने उन्हें खदेड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे लोगों में भारी आक्रोश है। इससे पहले शुक्रवार रात करीब 11 बजे गजहर गांव में भी हाथियों ने भारी उत्पात मचाया था। तीन हाथियों के झुंड ने संजू देवी के घर का दरवाजा तोड़ दिया और अंदर रखा करीब 10 क्विंटल अनाज खा गए। इसके अलावा घर में रखे बर्तन और कपड़ों को भी नुकसान पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय परिवार के सदस्य दूसरे मकान में सो रहे थे, जिससे उनकी जान बच गई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले दो महीनों में सतगावां, डोमचांच और मरकच्चो के सीमावर्ती क्षेत्रों में हाथियों के हमलों में पांच से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। लगातार हो रही घटनाओं के बावजूद वन विभाग की ओर से प्रभावी कदम नहीं उठाए जाने से लोगों में डर और नाराजगी दोनों बढ़ते जा रहे हैं।
घटना के बाद पूरे सतगावां प्रखंड में भय का माहौल है। ग्रामीण रात भर जागकर पहरा देने को मजबूर हैं। सड़क जाम की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार को तत्काल सहायता और सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। साथ ही वनकर्मियों को हाथियों के झुंड को आबादी से दूर खदेड़ने के निर्देश भी दिए गए हैं।
हालांकि, समाचार लिखे जाने तक ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी है और सड़क जाम खत्म नहीं हुआ है। लोग स्पष्ट रूप से कह रहे हैं कि जब तक उनकी सुरक्षा की ठोस व्यवस्था नहीं की जाती, उनका आंदोलन जारी रहेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04
यमुना एक्सप्रेसवे पर चलती जगुआर में भीषण आग: कुछ ही मिनटों में लग्जरी कार जलकर खाक
2026-06-04
RPF की बड़ी कार्रवाई, अवैध वसूली में शामिल लगभग साढ़े तीन सौ किन्नरों को पकड़ा
2026-06-04