Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?

खबर सार :-
पटना में खान सर के ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर हुए फायरिंग के मामले में उन पर मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। एफआईआर में उनका नाम जोड़ा गया है, जिसके बाद उनके गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
खबर विस्तार : -

Khan Sir News: खान सर के कोचिंग पर फायरिंग के बाद अब मामले ने एक नया मोड़ ले लिया है। पटना के कदमकुआं थाने में खान सर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि उन पर पुलिस द्वारा आर्म्स एक्ट के तहत केस किया गया है। फायरिंग के बाद खान सर के अंगरक्षक की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बाद पूछताछ के आधार पर अब उनकी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। अब सवाल यह है कि क्या इस मामले में खान सर भी गिरफ्तार हो सकते हैं, फिलहाल इस पर पुलिस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। 

ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर फायरिंग की घटना

ग्लोबल स्टडीज कोचिंग पर हुई फायरिंग के मामले में गुरुवार को खान सर से पुलिस ने लंबी पूछताछ की थी। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आगे भी उनसे पूछताछ की संभावना जताई जा रही है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सामने आए हैं, जिसके आधार पर मामले की तह तक जाने की कोशिश में लगी हुई है। इस विवाद में अब तक पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें ज्ञान बिंदु के संचालक रौशन आनंद सहित खान सर के दो अंगरक्षक भी शामिल हैं। इन पांच लोगों को न्यायिक हिरासत में पटना के बेऊर जेल में रखा गया है। दोनों अंगरक्षक के हथियार को जब्त कर लिया गया है।

 ज्ञान बिंदु द्वारा विरोध प्रदर्शन

रौशन आनंद की गिरफ्तारी के बाद उनके कोचिंग ज्ञान बिंदु के स्टुडेंट्स बौखला गए। उनके समर्थन में छात्र सड़कों पर उतर आए और कारगिल चौक पर विरोध प्रदर्शन शुरु कर दिया। गुरुवार को नारे बाजी के साथ छात्र-छात्रा कारगिल चौक पर पहुंच गए, जिस कारण कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। ज्ञान बिंदु कोचिंग ने वीडियो दिखाकर ग्लोबल स्टडीज द्वारा फायरिंग करने का दावा किया।

क्या है पूरा मामला

बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में पास कुछ कैंडिडेट दोनों कोचिंग की दावा सूची में शामिल थे। इसके बाद यह विवाद बढ़ता ही चला गया, जिसके बाद हमला और फायरिंग जैसे हालात देखे गए। ग्लोबल स्टडीज की तरफ से कहा गया है कि मंगलवार रात को हुए हमले का मुख्य कारण कोचिंग माफियाओं की आपसी प्रतिस्पर्धा एक बड़ा कारण है। दूसरे कोचिंग संस्थान उनके कम फीस में बेहतर शिक्षा देने से परेशान हैं।

अन्य प्रमुख खबरें