झांसीः जिले के सीपरी बाजार क्षेत्र में हाईवे बाईपास पर आगे चल रहे ट्रक के सामने अचानक एक जानवर आ गया, जिसे बचाने के लिए चालक ने ब्रेक लगाए, पीछे चल रहे ट्रक के चालक सोहिल ने भी अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन अचनाक ब्रेक फंस गए और ब्रेक न लगने के कारण आगे चल रहे ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई और सोहिल के दोनों पैर और सिर में गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
गनीमत रही कि ट्रक में कोई यात्री या क्लीनर नहीं था, सोहिल अकेला चालक था। सोहिल 23 साल का था और राजस्थान के भरतपुर जिले का रहने वाला था। वह टीवीएस कंपनी के पार्ट्स लेकर बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा था। वह 26 जून को बेंगलुरु से चला था और 29 जून को सुबह 5 बजे जब वह झांसी पहुंचा तो हादसा हो गया। परिजनों को पीछे चल रहे एक ट्रक के चालक ने सूचना दी, जिसमें टीवीएस कंपनी का माल भरा हुआ था। परिजन कार से झांसी पहुंचे थे।
शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि सोहिल तीन भाई और तीन बहनें हैं। सोहिल भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी शादी हो चुकी थी और उसे शादी किए हुए अभी दो महीने ही हुए थे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज