Jhansi Child Murder Case: उत्तर प्रदेश के झांसी से एक बेहद ही विचलित करने वाला मामला सामने आया है। जिले के मोंठ थाना क्षेत्र में स्थित एक गल्ला मंडी से एक बच्चे का शव मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बच्चा पिछले 11 दिनों से लापता था। बच्चे की लाश काफी बुरी स्थिति में मिली है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मोंठ कस्बे के मदारगंज के रहने वाले दिनेश वर्मा का 13 साल का बेटा प्रेम 17 मई को गल्ला मंडी जाने के लिए घर से बोल कर गया था। देर रात तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने आस-पास के इलाके में छानबीन शुरु कर दी, लेकिन प्रेम उन्हें कहीं नहीं मिल रहा था। 18 मई को परिजनों ने मोंठ थाने में बच्चे की गुमशुदगी दर्ज कराई। परिजनों का आरोप है कि शुरुआत में पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। उनका कहना है कि अगर शुरुआती जांच में मामले की जांच प्रभावी तरीके से की गई होती तो शायद आज उनके बच्चे की जान बच गई होती।
गुरुवार की शाम गल्ला व्यापारी अजय मोहन को गेहूं की बोरियों से तेज दुर्गंध आई, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना स्थल पर पहुंच कर बोरियों को हटवाना शुरु कर दिया। जिसके बाद वहां से बच्चे का शव बरामद हुआ। जिसकी पहचान प्रेम वर्मा के नाम से हुई। शव को देखकर आशंका जताई जा रही थी कि उसकी मौत कई दिन पहले ही हो चुकी थी।
इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य इक्ठ्ठा किए। पुलिस ने साफ कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकता है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इसके साथ ही इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
3 माह के शिशु को गलत इंजेक्शन का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
2026-05-29
केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
2026-05-29
पीलीभीत में व्यापारी की हत्या पर उबाल, व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
2026-05-29
झांसी में गरीबों के आवासों पर कब्जे और किराएदारी का खुलासा, जांच के आदेश
2026-05-29
कोडरमा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालीजन फरार, दो महीने पहले हुई थी शादी
2026-05-29
मनीष सिंह हत्याकांड पत्नी ने किया प्रदर्शन का ऐलान, छावनी में तब्दील हुई DM ऑफिस
2026-05-29
NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को मिलेंगी फ्री बस सेवा, दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
2026-05-29
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, रायपुर AIIMS में चल रहा इलाज
2026-05-29
Twisha Sharma Death Case: अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की बढ़ाई रिमांड
2026-05-29
Punjab Election Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी, बैकफुट पर BJP
2026-05-29
परदेसी बाबा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तांत्रिक के झांसे में रहने वाली महिला के बेटे ने की हत्या
2026-05-29
हमीरपुर पुल हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता
2026-05-29
2026-05-29