झांसी: पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर गुरुवार को बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के अध्यक्ष भानू सहाय के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और रक्षामंत्री के पुतले फूंककर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बाद में नवाबाद थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भानू सहाय को हिरासत में ले लिया।
प्रदर्शन के दौरान भानू सहाय ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने बुंदेलखंड को पृथक राज्य बनाने का वादा तीन वर्षों के भीतर पूरा करने की बात कही थी, लेकिन 12 वर्ष बीत जाने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि अब केंद्र सरकार अपने 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाने की तैयारी कर रही है, ऐसे में बुंदेलखंड राज्य गठन को लेकर किए गए वादे की भी जानकारी जनता को दी जानी चाहिए।
प्रदर्शनकारियों ने "प्रधानमंत्री वादा निभाओ, बुंदेलखंड को राज्य बनाओ" और "कसम राम की खाते हैं, बुंदेलखंड राज्य बनवाएंगे" जैसे नारे लगाते हुए सड़क किनारे पुतलों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान मोर्चा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
भानू सहाय ने कहा कि अखंड बुंदेलखंड राज्य के गठन के लिए क्षेत्र की जनता लंबे समय से आवाज उठा रही है, लेकिन जनप्रतिनिधि इस मुद्दे को प्रभावी ढंग से अपने शीर्ष नेतृत्व तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। उन्होंने मांग की कि झांसी, जालौन, बांदा, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट सहित उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र के विभिन्न जिलों को मिलाकर पृथक अखंड बुंदेलखंड राज्य का गठन किया जाए।
बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा लंबे समय से क्षेत्र के विकास और प्रशासनिक सुविधाओं के लिए पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग उठाता रहा है। गुरुवार का प्रदर्शन भी इसी मांग को लेकर आयोजित किया गया था। पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ेंः-संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
अन्य प्रमुख खबरें
मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम ने की घोषणा
2026-06-18
Mumbai Water Crisis: मुंबई में मॉनसून की मार, समंदर किनारे बसी मायानगरी क्यों तरस रही पानी के लिए?
2026-06-17
झांसी में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
2026-06-17
आर्यन बिल्ली ओबरा ने जीता वोर्टेक्स कप 2026, सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर हमले की जांच करेगी SIT, दो हिरासत में
2026-06-17
शिवपुरीः सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बच्ची की मौत, 4 घायल
2026-06-17
झांसी में एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का दौरा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-06-17
TMC के लिए बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व मंत्री उदयन गुहा को फूलबागान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-17
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से मरीजों को मिली नई जिंदगी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट फ्रीज
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम, रक्षा राज्यमंत्री ने की गहन जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17