Yamuna Expressway Jaguar car fire: गर्मी का मौसम आते ही गाड़ियों में आग लगने की घटनाएं आम हो चली हैं। यूपी में सप्ताह भर के अंदर कार में अचानक से आग लगने की तीसरी घटना सामने आई हैं। ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ। यहां एक तेज रफ्तार लग्जरी जगुआर कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार में सवार लोग जब तक समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी कार जलकर खाक हो गयी। इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम में मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया।
जानकारी के अनुसार, यह घटना आज दोपहर करीब 3:30 बजे यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से लगभग 5 से 6 किलोमीटर आगे हुई। कार सामान्य गति से चल रही थी, तभी अचानक बोनट से धुआं निकलना शुरू हुआ। स्थिति को भांपते हुए चालक ने तुरंत वाहन को सड़क किनारे रोका और सुरक्षित बाहर निकल गया। उसकी सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी जगुआर कार आग की लपटों में घिर गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग इतनी भयानक थी कि दूर से ही काले धुएं का गुबार और ऊंची लपटें दिखाई दे रही थीं। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। हालांकि तब तक आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया था और वाहन लगभग पूरी तरह जल चुका था। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फिलहाल, आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। शुरुआती जांच में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं अक्सर खराब वायरिंग या नियमित सर्विसिंग में लापरवाही के कारण हो सकती हैं। नीय प्रशासन ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों की समय-समय पर जांच कराएं और किसी भी तकनीकी समस्या को नजरअंदाज न करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
कानपुर देहात के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार 03 जून को कानपुर-इटावा नेशनल हाईवे पर एक होटल के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरी कार जलकर खाक हो गई। स्थानीय लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, जांच जारी है।
लखीमपुर-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ओयल क्षेत्र के सुनसी मोड़ के पास सोमवार 01 जून 2026 को चलती मारुति इग्निस कार अचानक आग का गोला बन गई। कार से धुआं निकलते ही चालक और मालिक तुरंत बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। कुछ ही पलों में पूरी कार आग की लपटों में घिर गई और हाईवे पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड पहुंची। इस प्रकरण में भी प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
मध्य प्रदेश के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी महाराणा प्रताप की जीवनी, सीएम ने की घोषणा
2026-06-18
Mumbai Water Crisis: मुंबई में मॉनसून की मार, समंदर किनारे बसी मायानगरी क्यों तरस रही पानी के लिए?
2026-06-17
झांसी में चार दिवसीय विकास प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ, सांसद अनुराग शर्मा ने किया उद्घाटन
2026-06-17
आर्यन बिल्ली ओबरा ने जीता वोर्टेक्स कप 2026, सुपर किंग को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर हमले की जांच करेगी SIT, दो हिरासत में
2026-06-17
शिवपुरीः सिलेंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, बच्ची की मौत, 4 घायल
2026-06-17
झांसी में एडीजी कानपुर जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ का दौरा, कानून-व्यवस्था की समीक्षा
2026-06-17
TMC के लिए बढ़ीं मुश्किलें, पूर्व मंत्री उदयन गुहा को फूलबागान से पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-17
रोबोटिक नी रिप्लेसमेंट सर्जरी से मरीजों को मिली नई जिंदगी, जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
पश्चिम बंगाल पुलिस का बड़ा एक्शन, TMC के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता के पांच बैंक अकाउंट फ्रीज
2026-06-17
रांची में RSS कार्यालय पर फेंका गया पेट्रोल बम, रक्षा राज्यमंत्री ने की गहन जांच की मांग
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17