Gwalior Mysterious Fire Broke Out: आग ने उजाड़ा छत्र-छाया या परिवार पर काला साया, ग्वालियर में रहस्यमयी तरीके से सुलगे पांच भाइयों के घर, जांच में जुटी पुलिस
खबर सार :-
मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि यहां एक के बाद एक पांच घरों में आग लग गई। फिलहाल पुलिस इसके पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
खबर विस्तार : -
Gwalior Mysterious Fire Broke Out: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक के बाद एक पांच भाइयों के घर में अचनाक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि आग काफी रहस्यमयी तरीके से लगी, जिससे हड़कंप मच गया। आग लगने के बाद तांत्रिक को बुलाया गया, लेकिन आग की लपटे बढ़ती ही जा रही थीं। हालांकि पुलिस और फायर विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है।
Gwalior Mysterious Fire Broke Out: घर में रखे कपड़े व बिस्तर में अचानक लगी आग
ग्वालियर के आंतरी गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक-एक करके पांच भाइयों के घर में रहस्यमयी तरीकों से आग लग गई। घर का सारा सामान जलकर खाक हो गया, जिस कारण पूरा परिवार बेघर हो गया है। कुछ लोगों ने बताय कि अंधविश्वास के चलते तांत्रिक को बुलाया गया, लेकिन आग तेजी से बढ़ रही थी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। अब प्रशासन, फॉरेंसिक टीम और बिजली विभाग की टीम इसका पता लगाने में जुटी है। आंतरी के रहने वाले पांच भाई कल्याण सिंह बघेल, सेवाराम बघेल, कामता प्रसाद बघेल, महेंद्र बघेल और लक्षीराम बघेल के घर की घटना है। सबसे पहले बड़े भाई कल्याण सिंह के घर में कपड़ों और बिस्तर में अचानक आग लगी।
Gwalior Mysterious Fire Broke Out: एक के बाद एक पांचों भाइयों के घरों में आग
इस हादसे के बाद पूरा परिवार सहम गया, लेकिन इसके कुछ ही समय बाद दूसरे भाई सेवाराम के घर में आग लग गई और फिर पांचों भाईयों का घर आग की चपेट में आ गया। कल्याण सिंह ने कहा, "घर में न कोई शॉर्ट सर्किट हुआ है, न रसोई में चूल्हा जल रहा था, फिर भी अचानक रखे-रखे सामान में आग लग जा रही है। आग इतनी तेजी से भड़कती है कि बुझाने का मौका तक नहीं मिलता। डर के मारे हम लोग रात भर जागते हैं। अंदर सोना मौत को दावत देने जैसा है, इसलिए बच्चे और महिलाएं बाहर सड़क पर सो रहे हैं।" इसमें हैरानी की बता यह है कि पीड़ित अपना सामान किसी पड़ोसी के घर रख आते तो वहां भी सिर्फ उसी सामान में आग लग जाती।
Gwalior Mysterious Fire Broke Out: घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल
इस घटना से पूरे गांव में चिंता का विषय बना हुआ है। आधुनिकता की कम समझ के कारण ग्रामीणों ने इसे भूत प्रेत का साया समझ लिया। इसलिए उन्होंने कई तांत्रिकों और ओझाओं को बुला लिया। तांत्रिकों ने कई घंटों तक तंत्र-मंत्र और टोटके किए, लेकिन बावजूद इसके आग थमने के बजाय बढ़ती ही चली गई। जब इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो जिला प्रशासन और स्थानीय अधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गांव में पानी से भरा एक टैंकर रख दिया और फायर विभाग को तैनात कर दिया गया। जिससे की आग लगने के बाद तुरंत कार्रवाई की जा सके।
ये भी पढ़ें: Lucknow Fire News: फिर जल उठा लखनऊ , एक ही दिन में दो जगहों पर आग से मचा हड़कंप, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
अन्य प्रमुख खबरें
-
तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षिका की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, नारेबाजी
2026-06-29
-
2026-06-29
-
2026-06-29
-
सीएम भगवंत मान की जनसभा के बाद फरीदकोट में हाईवोल्टेज ड्रामा, पानी की टंकी पर चढ़ा स्वास्थ्य कर्मी
2026-06-29
-
झारखंड में आकाशीय बिजली का कहर! 15 दिनों में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, कई घायल
2026-06-29
-
शैक्षणिक उत्कृष्टता योजना के सूत्रधार सत्य नारायण लड्डा को मिलेगा भामाशाह सम्मान
2026-06-28
-
जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी गठित, धर्मेंद्र कुमार तिवारी बने ब्लॉक अध्यक्ष
2026-06-28
-
2026-06-28
-
झांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 1.404 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार, मोंठ में जुआ खेलते पांच दबोचे
2026-06-28
-
शारदा नहर में डूबी 19 वर्षीय युवती का शव बरामद, कई घंटों तक चला NDRF का सर्च ऑपरेशन
2026-06-28
-
Pilibhit Encounter: इनामी गैंगस्टर शिवम उर्फ सर्वजीत सिंह मुठभेड़ में ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल
2026-06-28
-
2026-06-28
-
2026-06-28
-
2026-06-28
-
2026-06-28