Bihar news: बिहार के गोपालगंज जिले के गंडक नदी में नाव पलटने के कारण हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया घाट के पास शुक्रवार को नाव से नदी पार करते समय तीन किशोरियां लापता हो गई। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तीनों बच्चियां रोज की तरह खेती करने के लिए नदी पार कर रही थी। जानकारी के अनुसार नदी में डुबने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। एक दिन पहले ही उमानाथ धाम में नाव पलटने के कारण बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 14 लोग डूब गए, जिसमें से 7 लोगों को बचा लिया गया है और अब तक पांच लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं, बाकियों की तलाश जारी है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक नदी पार करते समय नाव गहरे पानी की ओर चली गई और तेज बहाव होने के कारण असंतुलित होकर पलट गई। स्थानीय लोगों ने उन्हे बचाने का भरकस प्रयास किया, लेकिन वो इसमें असफल रहे। लापता हुई किशोरियों की पहचान टंडसपुर गांव निवासी चंदन यादव की दो बेटियां और मजिस्टर राय की एक बेटी के रुप में हुई है। परिवारजन का कहना है कि अक्सर तीनों खेत पर काम करने के लिए नदी उस पार जाया करती थीं, लेकिन इस बार वो हादसे का शिकार हो गईं।
इस घटना की सूचना मिलते ही परिवार वालों में मातम पसर गया। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से बच्चियों का पता लगाने में जुट गई। हालांकि मौसम खराब होने के कारण राहत बचाव कार्य में अटकले आ रही थी। तेज हवा और बारिश के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है। इस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है। इसके साथ ही ग्रामीणों का कहना है कि डुमरिया घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए हैं।
इसके पहले 27 मई को बिहार के पटना जिले में स्थित उमानाथ घाट पर भी एक ऐसा ही हादसा हुआ था। जानकारी के अनुसार दियारा क्षेत्र में सब्जी तोड़ने के लिए 14-15 लोग नाव से नदी पार कर रहे थे। अचानक नदी का बहाव तेज होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें से नाव पर सवार सभी लोगों में 7 को बचा लिया गया है और 5 का शव बरामद हुआ है, जबकि बाकियों की तलाश अभी भी जारी है।
अन्य प्रमुख खबरें
Cockroach Janata Party: दिल्ली के बाद लखनऊ पहुंचे अभिजीत दीपके, पेपर लीक पर इको गार्डन में प्रोटेस्ट
2026-06-12
Bomb threat: लखनऊ से दिल्ली जा रही IndiGo फ्लाइट में बम ! सूचना से मचा हड़कंप
2026-06-12
आकाशीय बिजली का कहर: उपसरपंच समेत तीन की मौत, पांच महिलाएं घायल
2026-06-12
साइबर अपराध पर कार्रवाई के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति और आईपीएस अरीबा नोमान सम्मानित
2026-06-12
2026-06-12
हरियाणा में जिम संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, लाॅरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11
2026-06-11
इंदौर: शिव शक्ति नगर कॉलोनी के एक बंगले में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग, तीन झुलसे
2026-06-11
तमिलनाडु में ‘सिंगप्पेन फोर्स’ एक्टिव, स्कूल-काॅलेज और सार्वजनिक स्थानों पर 24 घंटे नजर रखेगी टीम
2026-06-11
Varanasi News: वाराणसी में दुकानदार ने दाम कम नहीं किया तो युवक ने मारी गोली
2026-06-11
Manipur: नागा नागरिकों की हत्या के बाद इंफाल में बढ़ा तनाव, मामले की जांच करेगी NIA
2026-06-11
परमा एकादशी पर हजारों श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, बाबा विश्वनाथ के दरबार में उमड़े भक्त
2026-06-11
6 नागा नागरिकों की हत्या के खिलाफ मणिपुर में आक्रोश, डिप्टी सीएम ने कहा- ऐसी बर्बरता मानवता के खिलाफ
2026-06-11