Ghaziabad News: गाजियाबाद के विजयनगर में स्थित अंश होटल से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। होटल के अंदर एक 18 साल की युवती की लाश फंदे से लटकती हुई मिली है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। इस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र में स्थित अंश होटल से युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि युवती सुंदरीपुर की रहने वाली थी। गुरुवार की दोपहर एक युवक के साथ अंश होटल में पहुंची थी। दोनों वहां एक कमरे में ठहरे हुए थे। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि पूरे दिन सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन देर रात कमरे के अंदर उन्हें कुछ हलचल महसूस हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। रात के करीब 10 बजकर 30 मिनट पर कमरे के अंदर युवती फंदे पर लटकी मिली।
दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस को दरवाजा तोड़ना पड़ा, जिसके बाद लाश को उतारा गया। इस घटना की सूचना युवती के परिवार वालों को दी गई, जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े साक्ष्यों को जुटाकर मामले की छानबीन कर रही है। शुरुआती जांच में आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है, लेकिन पुलिस की तरफ से अभी तक इस पर आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अधिकारियों का कहना है कि युवती हिंदू समुदाय से थी, जबकि उसके साथ होटल में ठहरा युवक मुस्लिम समुदाय का है।
कुछ दिन पहले ही लखनऊ के चारबाग से भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था। लखीमपुर खीरी की रहने वाली 22 वर्षीय महिला की होटल में रहस्यमय तरीके से मौत हो गई थी। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही थी कि युवती ने प्रेम संबंध में असफल होने के कारण आत्महत्या कर ली है, जबकि खेरी पुलिस की टीम उसके प्रेमी का पता लगाने में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें: नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
अन्य प्रमुख खबरें
विश्व पर्यटन दिवस पर पहलः काॅर्बेट टाइगर रिजर्व में प्लास्टिक की बोतलों पर लगेगा बैन
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04