Diwali In 2025 : दीपावली 2025 के आगमन पर राजधानी लखनऊ को दुल्हन की तरह सजाने की कवायद की जाने लगी है। इसके लिए नगर निगम ने कमर कस ली है। पूरी राजधानी को रोशनी से सराबोर करने की तैयारियां जोरों पर हैं। नगर निगम लखनऊ ने शहर की मार्ग प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए विशेष अभियान चलाया है, जिससे दीपोत्सव के दौरान राजधानी के हर गली, चौराहा और बाजार जगमगाता नजर आए। महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार के निर्देशन में निगम की मार्ग प्रकाश टीम दिन-रात एक कर राजधानी को सजाने के लिए कार्यरत है। शहर के सभी वार्डों में नई एलईडी लाइटें लगाई जा रही हैं और पुरानी खराब लाइटों को बदलकर उन्हें सुचारू किया जा रहा है। निगम का लक्ष्य है कि दीपावली पर लखनऊ का कोई भी कोना अंधेरे में न रहे।

दीपावली की खरीदारी को ध्यान में रखते हुए हजरतगंज, अमीनाबाद, भूतनाथ, नाका बाजार जैसे प्रमुख बाजारों में विशेष सजावट की प्रकाश व्यवस्था की गई है। यहां नई सजावटी लाइटें लगाई गई हैं और पुरानी लाइटों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया गया है, ताकि खरीदारी करने आए नागरिकों को कोई असुविधा न हो। शहर के प्रमुख स्थलों जैसे 5 केडी मार्ग, राजभवन से हजरतगंज, विक्रमादित्य फव्वारा से कालीदास फव्वारा, सोमनाथ द्वार, समतामूलक चौराहा, 1090 चौराहा और कान्हा उपवन में अस्थाई प्रकाश सजावट की गई है। चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट और अवध चौराहा जैसे स्थानों पर भी विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
अपर नगर आयुक्त ललित कुमार ने बताया कि प्रतिदिन 1500 से 1600 लाइटों की मरम्मत की जा रही है। निगम की टीम लगातार निगरानी कर रही है और पार्षदों से संवाद बनाकर क्षेत्रवार समस्याओं का समाधान किया जा रहा है।
नगर आयुक्त गौरव कुमार ने कहा कि दीपावली पर लखनऊ को पूरी तरह रोशन करना हमारा संकल्प है। वहीं महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा, यह पर्व केवल रोशनी का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और सौंदर्य का उत्सव है।
अन्य प्रमुख खबरें
Ghaziabad News: गाजियाबाद होटल से फंदे से लटकती मिली 18 वर्षीय युवती, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
2026-06-05
Indore: खालसा चौक पर EV शोरूम में लगी भीषण आग, बिल्डिंग में फंसे 20 लोगों का रेस्क्यू
2026-06-05
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
Flourish Stay Hotel: दिल्ली अग्निकांड का होटल मालिक हिरासत में, जांच में पुराने रिकार्ड ने खोली पोल
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04