Flourish Stay Hotel: दिल्ली के फ्लरिश स्टे होटल में भीषण आग लगने के कारण 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा 3 जून को हुआ था। मरने वालों में विदेशी नागरिक भी शामिल थे। जांच में सामने आया कि होटल के मालिक को केवल 6 कमरे बनवाने की अनुमति थी, लेकिन उसने अवैध तरीके से 25 कमरे सहित एक बेसमेंट भी बनवाया था। होटल में केवल एक ही गेट था, जो प्रवेश और निकास के लिए उपलब्ध था। आग लगने के बाद पूरे होटल में धुंआ भरने और बिजली सप्लाई बंद होने के कारण लोगों को कुछ भी देखने में कठिनाई हो रही थी और बाहर निकलने के लिए रास्ता नहीं मिल रहा था।
होटल के मालिक लवकेश पर अवैध रुप से इमारत बनवाने और 21 लोगों की मौत का जिम्मेदार ठहराते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे दिल्ली की साकेत कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। जहां उससे सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद पता चला कि वह फर्जी पासपोर्ट और दस्तावेज बनाने के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस की जांच में 60 वर्षीय लवकेश का पुराना कच्चा-चिठ्ठा खुल रहा है। जनवरी 2025 में पहाड़गंज थाने में धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के अनुसार बांग्लादेशी नागरिकों को फर्जी भारतीय पहचान पत्र और पासपोर्ट उपलब्ध कराने का काम करता था। राष्ट्रीय सुरक्षा के तहत इसे गंभीर अपराध माना जाता है।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 29 जनवरी 2025 को पहाड़गंज इलाके में एक मकान पर छापेमारी की गई थी। वहां एक बांग्लादेशी परिवार के रहने की सूचना मिली थी। छापेमारी के दौरान पता चला कि वहां दो महिलाएं और एक नाबालिग लड़का रह रहे थे, जब उनसे वैध भारतीय दस्तावेज मांगी गई तो उन्होंने देने से मना कर दिया। इसके बाद जांच टीम ने उनकी तलाशी ली, जिसमें दो बांग्लादेशी पासपोर्ट, एक भारतीय पासपोर्ट, कई आधार कार्ड और बैंकिंग दस्तावेज बरामद किए गए। सभी दस्तावेज पर अलग-अलग नाम और पते के लिए एक ही व्यक्ति की तस्वीरें इस्तेमाल की गई थी।
इस मामले में लवकेश को गिरफ्तार कर तिहाड़ जेल में भेज दिया गया था, जहां वह 15 दिनों तक जेल में बंद रहा। हालांकि कुछ समय बाद उसे जमानत मिल गई थी, लेकिन होटल अग्निकांड के बाद एक बार फिर से कानूनी शिकंजा कस गया है। 21 लोगों की मौत के बाद पुलिस इस मामले की काफी बारीकी से जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद होटल की लाइसेंसिंग, सुरक्षा और वैधता पर कई सवाल खड़े होने लगे हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
Khan Sir News: कोचिंग फायरिंग मामले में एफआईआर में जोड़ा गया खान सर का नाम , अब आगे क्या?
2026-06-05
Pune: सिलेंडर विस्फोट के बाद बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 2 की मौत, बच्ची ने कूदकर बचाई जान
2026-06-05
पर्यावरण दिवस पर CM योगी ने रोपा पौधा, यूपी में आज से पौधरोपण महाभियान की शुरुआत
2026-06-05
लखनऊ और हरदोई में पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, दुष्कर्म आरोपी सहित चार गिरफ्तार
2026-06-05
CBI Action: यूपी में सीबीआई ने घूसखोरों के छुड़ाए पसीने, 3 लाख रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा गया XEN
2026-06-05
Chapara Ammonia Gas Leak: छपरा में अमोनिया गैस रिसाव से मची अफरा-तफरी, चपेट मे 10 लोग
2026-06-05
CM Yogi Birthday: सीएम योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर पीएम मोदी समेत भाजपा नेताओं ने दीं शुभकामनाएं
2026-06-05
नोएडा के फ्लैट में एसी ब्लास्ट से लगी भीषण आग, सोसायटी में हड़कंप, घरों से भागे लोग
2026-06-05
सिटी हॉस्पिटल के बाहर रास्ता बंद होने से बढ़ी परेशानी, रास्ता खोलने की मांग उठाई
2026-06-04
बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर भानू सहाय ने फूंके पुतले, पुलिस ने किया गिरफ्तार
2026-06-04
संपत्ति नामांतरण हुआ सस्ता, लागू हुई नई शुल्क व्यवस्था
2026-06-04
2026-06-04
पार्क में युवतियों को अश्लील वीडियो दिखाने के आरोप में युवक गिरफ्तार, भीड़ ने पुलिस को सौंपा
2026-06-04
नईम हत्याकांड खुलासा तीन दोस्तों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता था मृतक
2026-06-04
Delhi NCR Rain: दिल्ली-NCR में तूफानी बारिश, कई जगह गिरे पेड़, लगा भयंकर जाम
2026-06-04