Cyclone Ditwah alert : श्रीलंका के तटीय क्षेत्रों और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना चक्रवाती तूफान ‘दित्वाह’ लगातार उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसकी गति लगभग 7 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 30 नवंबर को इसका प्रभाव उत्तर तमिलनाडु, पुडुचेरी और दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय हिस्सों में स्पष्ट रूप से दिखाई देने की संभावना है। इसी को देखते हुए भारत मौसम विभाग (IMD) ने तटीय इलाकों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार देर रात 2:30 बजे तूफान का केंद्र 9.2° उत्तर और 80.8° पूर्व पर स्थित था, जो श्रीलंका के त्रिंकोमाली से लगभग 80 किमी उत्तर-पश्चिम व चेन्नई से 430 किमी दक्षिण में था। विभाग के अनुसार तूफान उत्तर-उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ते हुए 30 नवंबर की सुबह तक भारतीय तट से टकरा सकता है।

भारतीय मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि चक्रवात के प्रभाव से तमिलनाडु के कई क्षेत्रों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। रामनाथपुरम, पुदुक्कोट्टई, तंजावुर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम और कराईकल में एक-दो स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश का अनुमान है। थूथुकुडी, शिवगंगई, अरियालुर और मयिलादुथुरै में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा कन्याकुमारी, तिरुनेलवेली, मदुरै, विरुधुनगर, पेराम्बलूर, तिरुचिरापल्ली और कुड्डालोर जिलों में भी कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। बारिश के साथ तेज हवाएं चलने तथा समुद्र में ऊंची लहरें उठने की आशंका के चलते तटीय इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
मौसम की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए तमिलनाडु के कई जिलों में शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। अरियालुर, तिरुची, तंजावुर और विलुप्पुरम में केवल स्कूल बंद रहेंगे। जबकि कुड्डालोर, तिरुवारूर, नागपट्टिनम, मयिलादुथुरै, कल्लक्कुरिची, पुदुक्कोट्टई, पेराम्बलूर, पुडुचेरी और कराईकल में स्कूल और कॉलेज दोनों बंद रहेंगे। प्रशासन ने तटीय इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने, अनावश्यक यात्रा न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। वहीं मछुआरों को समुद्र में न जाने का निर्देश जारी किया गया है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत एवं आपदा प्रबंधन टीमें पूरी तरह अलर्ट पर हैं।
अन्य प्रमुख खबरें
असम में दर्दनाक हादसा! सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से जवान समेत 3 की मौत
2026-05-29
नेतेवाला ग्राम पंचायत में मध्यस्थता अभियान पर बैठक, विवादों के सौहार्दपूर्ण समाधान पर जोर
2026-05-29
3 माह के शिशु को गलत इंजेक्शन का मामला, शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर सवाल
2026-05-29
केवटली पंचायत भवन में फार्मर रजिस्ट्री का कार्य तेज, एसडीएम ने किया निरीक्षण
2026-05-29
पीलीभीत में व्यापारी की हत्या पर उबाल, व्यापार मंडल ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
2026-05-29
झांसी में गरीबों के आवासों पर कब्जे और किराएदारी का खुलासा, जांच के आदेश
2026-05-29
कोडरमा में संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत, पति समेत ससुरालीजन फरार, दो महीने पहले हुई थी शादी
2026-05-29
मनीष सिंह हत्याकांड पत्नी ने किया प्रदर्शन का ऐलान, छावनी में तब्दील हुई DM ऑफिस
2026-05-29
NEET री-एग्जाम के लिए छात्रों को मिलेंगी फ्री बस सेवा, दिल्ली की रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
2026-05-29
झांसी में 11 दिन बाद गेहूं की बोरियों से मासूम का शव मिलने से मचा हड़कंप
2026-05-29
स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहीं पद्म विभूषण तीजन बाई, रायपुर AIIMS में चल रहा इलाज
2026-05-29
Twisha Sharma Death Case: अदालत ने पूर्व जज गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह की बढ़ाई रिमांड
2026-05-29
Punjab Election Result 2026: पंजाब नगर निकाय चुनाव में AAP की सुनामी, बैकफुट पर BJP
2026-05-29
परदेसी बाबा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, तांत्रिक के झांसे में रहने वाली महिला के बेटे ने की हत्या
2026-05-29
हमीरपुर पुल हादसे पर मुख्यमंत्री योगी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये सहायता
2026-05-29