CM Yogi Janta Darshan: हैलो, मैं यूपी के सीएम कार्यालय से बोल रहा हूं। आपके राज्य का एक नागरिक अपनी समस्या लेकर हमारे यहां आया पहंचा है। वह आपसे मिलेगा। कृपया उसकी समस्या का समाधान करने का कष्ट करें। यहां से अक्सर यूपी से बाहर के राज्यों के अधिकारियों को इस तरह के फोन आते हैं, क्योंकि सीएम योगी आदित्यनाथ के 'जनता दर्शन' में यूपी ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों से भी पीड़ित लगातार पहुंच रहे हैं।
दरअसल 'जनता दर्शन' में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद हर पीड़ित के पास पहुंचते हैं। उनकी समस्या सुनते हैं और अपने कार्यालय को संबंधित राज्य से संपर्क स्थापित कर समाधान कराने का आदेश देते हैं। अक्टूबर 2024 से अप्रैल 2025 के बीच 'जनता दर्शन' और उनके प्रवास के दौरान यूपी से बाहर के 65 फरियादी योगी आदित्यनाथ से मिले। इन सभी की शिकायतों को उनके गृह राज्य के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया गया। इस तरह की कार्रवाई की वजह से सीएम योगी का 'जनता दर्शन' एक मिसाल बन गया है। दूसरे राज्यों के नागरिक भी मानते हैं कि योगी हैं तो भरोसा है। समाधान मिलने पर लोग मुस्कुराते चेहरे के साथ सीएम योगी को धन्यवाद देने भी आते हैं।
उत्तर प्रदेश के पीड़ितों की समस्याओं के समाधान के लिए सीएम योगी समय-समय पर जनता दर्शन करते हैं। वह पीड़ितों की समस्याएं सुनते हैं और उनका समाधान कराते हैं। प्रार्थना पत्रों पर सीएम योगी की कार्रवाई मिसाल बनती है। योगी खुद समय-समय पर लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर जनता दर्शन करते हैं। साथ ही गोरखपुर प्रवास के दौरान वह रोजाना जनता को संबोधित करते हैं। उनकी दिनचर्या जनता से मिलने से शुरू होती है।
पिछले साढ़े छह महीने में जनता दर्शन में बिहार, तेलंगाना, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओडिशा, असम समेत कई राज्यों के 65 फरियादियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए संबंधित राज्यों को भेज दिया।
सीएम योगी फरवरी के पहले सप्ताह में उत्तराखंड के दौरे पर गए थे। वहां पौड़ी गढ़वाल के विथयानी गांव के पूर्व सैनिक महेंद्र सिंह नेगी ने सीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा था। ठांगर ग्राम पंचायत में एएनएम सेंटर के उच्चीकरण के संबंध में भी एक पत्र सीएम को सौंपा गया। उत्तराखंड की रुचि ने सीएम योगी को पत्र सौंपकर चिकित्सा आर्थिक सहायता दिलाने का अनुरोध किया। यमकेश्वर विकास खंड की एक मंदिर समिति के अध्यक्ष रूपचंद लखेरा ने सड़क निर्माण के लिए सीएम योगी को प्रार्थना पत्र दिया।
सीएम ने सभी प्रार्थना पत्रों का संज्ञान लेते हुए उत्तराखंड प्रशासन को पत्र भेजकर पीड़ितों को न्याय दिलाने का अनुरोध किया। सीएम योगी को चिकित्सा, पुलिस, पढ़ाई में मदद, फीस माफी, मंदिर निर्माण, पैतृक विवाद से जुड़ी कई शिकायतें मिलीं। बिहार के पश्चिमी चंपारण के माधोपुर ब्लॉक की प्रियम प्रीति ने राहत कोष से सहायता दिलाने का अनुरोध किया। मध्य प्रदेश के सीधी के राजगढ़ कोठार की प्रीतू साहू ने गंभीर बीमारी के इलाज की गुहार लगाई। इसके अलावा सीएम योगी ने ओडिशा, बिहार, हरियाणा, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश आदि राज्यों से आए लोगों की मंदिर जीर्णोद्धार से जुड़ी शिकायतें सुनीं।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव