भीलवाड़ा: शाहपुरा मार्ग मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। रायपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार निजी बस और टाटा हैरियर कार के बीच हुई जबरदस्त भिड़ंत ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। इस भीषण दुर्घटना में लगभग 35 से 37 लोग घायल हुए, जिनमें से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भीलवाड़ा रेफर किया गया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि भीलवाड़ा से शाहपुरा की ओर जा रही निजी बस अत्यधिक गति में थी। जैसे ही बस रायपुर चौराहे के पास पहुंची, सड़क पर बने गहरे गड्ढे को बचाने के प्रयास में चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। देखते ही देखते बस सामने से आ रही टाटा हैरियर कार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया।
हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए और पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सहायक उप निरीक्षक एम. कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस और कार से बाहर निकाला।
एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर पुलिस वाहन चालक कृष्ण गोपाल ने मानवीयता का परिचय देते हुए अपने वाहन से घायलों को अस्पताल पहुंचाना शुरू किया। उन्होंने कई चक्कर लगाकर कई घायलों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।
सभी घायलों को शाहपुरा चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को भीलवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल में घायलों की स्थिति को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा। परिजनों की चिंता स्पष्ट रूप से झलक रही थी।
प्रशासनिक अधिकारी भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीओ सुनील मीणा, तहसीलदार भीवंराज परिहार और सीआई सुरेश कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और अस्पताल जाकर चिकित्सकों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए।
दुर्घटना के कारण भीलवाड़ा-शाहपुरा मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारू कराया। इस हादसे में पुष्पा कंवर, शौभाग सिंह, पायल कंवर, रामकुमार, फातमा बेगम, महेंद्र मीणा, नीतू देवी सहित कई लोग घायल हुए। वहीं दो महिलाएं और दो पुरुषों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
हादसे की सूचना मिलते ही भाजपा और कांग्रेस के कई नेता अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
अन्य प्रमुख खबरें
‘कनकपुरी’ के रूप में विकसित होगा कटनी, रोजगार के खुलेंगे नए द्वारः सीएम
Uttar Pradesh: ‘काॅलेजों को ‘एक राष्ट्र, एक सदस्यता से जोड़ें’, राज्यपाल ने दिए निर्देश
अमेठी के खानापुर गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, इलाके में दहशत
Mumbai: स्कूल में छह साल के बच्चे से छेड़छाड़, चपरासी गिरफ्तार
यूपी में स्वास्थ्य विभाग पर बड़ी कार्रवाई: 5 चिकित्साधिकारी बर्खास्त, 16 पर विभागीय जांच के आदेश
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–मऊरानीपुर खंड में अनाधिकृत वेंडर्स के खिलाफ चला अभियान
रुदावल पहुंचा भाजपा का विकास रथ, ग्रामीणों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
Chhapra Accident: छपरा-सीवान हाईवे पर वैन-ट्रक में जोरदार भिड़ंत, 3 की मौत, कई घायल
नियुक्ति पत्र पाकर भावुक हुए युवा, बोले- अब मेहनत के दम पर मिल रही नौकरी
विद्युत आपूर्ति सुधारने को लेकर मण्डलायुक्त की बैठक, जनप्रतिनिधियों ने दिए सुझाव
आयुर्वेदिक कॉलेज में अनियमितताओं को लेकर एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
वन विभाग का बड़ा प्रहार, अरवल की अवैध आरा मशीन ध्वस्त