Ayodhya Ram Temple Donation Row: अयोध्या राम मंदिर में दान-पात्र में चढ़ावे की चोरी का मामला सामने आया है। जांच के दौरान सामने आया कि इसमें मंदिर के कुछ कर्मचारी शामिल थे। इसमें टिन्नू यादव और चंपत राय का नाम सामने आ रहा है। उन्होंने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए उनकों फंसाने की साजिश बता रहे हैं। वहीं AAP सांसद संजय सिंह राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत अन्य के खिलाफ अयोध्या में शिकायत देकर एफआईआर और गिरफ्तारी की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने अयोध्या राम मंदिर में हुई चोरी पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य के खिलाफ नामजद तहरीर देकर मुदकमा दर्ज कराने और गिरफ्तारी की मांग की है। गुरुवार को लखनऊ में हुई एक प्रेस वार्ता में उन्होंने इसकी जानकारी दी है। संजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘राम के नाम पर चंदा चोरी नहीं चलेगी। चंपत राय गैंग के खिलाफ करोड़ों रुपये की हेराफेरी और गबन के मामले में एफआईआर दर्ज करने के लिए अयोध्या थाने में तहरीर दी गई है। चंदा चोरों को गिरफ्तार करो। महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर लूटा, ईडी पार्टी ने राम मंदिर लूटा।’
उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि राम मंदिर के दान से संबंधित घोटाले से पूरा देश स्तब्ध है। उन्होंने दावा किया है की सीसीटीवी फुटेज और नकदी बरामगदी जैसे सबूत होने के बाद भी कथित तौर पर लोगों के खिलाफ कार्रवाई में देरी हो रही है। उन्होंने राम मंदिर की निगरानी करने वाले ट्रस्ट को हटाने की मांग की है। उनका आरोप है कि इस हुई हस्तक्षेप के खिलाफ आवाज उठाने वाले संतों और धार्मिक नेताओं के खिलाफ मुकदमें दर्ज किए गए हैं। हालांकि बीजेपी की ओर से आम आदमी पार्टी के इन आरोपों पर किसी तरह की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नही आई है।
संजय सिंह द्वारा दी गई तहरीर में लिखा कि इस घटना से करोड़ों राम भक्तों की आस्था को ठेस लगा है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय द्वारा दी गई सफाई से सच्चाई छिपाने का प्रयास दिख रहा है। उन्होंने दावा किया है कि चढ़ावे की चोरी का आंकड़ा करीब 200 करोड़ रुपये है। इसके साथ ही अविनाश शुक्ला, नत्कृष मिश्रा और टीनू यादव के पास से धन की बरामदगी होने का भी जिक्र है।
अन्य प्रमुख खबरें
Mowgli Girl Death: भारत की 'मोगली गर्ल' की मौत का रहस्य, जानें किस बीमारी ने ली जान?
2026-06-19
दो दिवसीय झांसी दौरे पर रहेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत
2026-06-19
2026-06-19
पश्चिम बंगाल में बारिश से खुशनुमा हुआ मौसम, तापमान गिरने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत
2026-06-19
श्रीनगर के सीमेंट फैक्ट्री में लगी आग, सात कर्मचारी झुलसे, एक की हालत गंभीर
2026-06-19
दिल्ली के फर्नीचर मार्केट और नमकीन फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
2026-06-19
2026-06-18
2026-06-18
TET पूर्व नियुक्त शिक्षकों को संरक्षण देने की मांग, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने सौंपा ज्ञापन
2026-06-18
नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता 8 माह की गर्भवती
2026-06-18
2026-06-18
2026-06-18
किसानों के पक्ष में उतरे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, बार-बार भूमि अधिग्रहण पर जताई नाराजगी
2026-06-18
मुहर्रम को लेकर वलीपुर बाजार में पुलिस का पैदल मार्च, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील
2026-06-18
2026-06-18