रूदौली-अयोध्याः रूदौली तहसील क्षेत्र के मवई ब्लॉक के ग्राम पंचायत कसारी में गुरुवार को माता शक्तियों के सम्मान में पारंपरिक सामूहिक ‘दुरदुरिया’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर औसान माता के प्रांगण में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। पारंपरिक वेशभूषा में सजी कुल 11 समूहों की 88 सुहागिन महिलाओं ने एक साथ दूर-दुरिया गीत गाते हुए सामूहिक रूप से पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम के आयोजक अधिवक्ता दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में मातृशक्ति के महत्व को रेखांकित करना और परंपरागत लोक संस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
उन्होंने बताया कि “गांव की माताएं और बहनें आज भी परंपराओं को जीवित रखे हुए हैं, और ऐसे आयोजनों से समाज में एकता और श्रद्धा की भावना मजबूत होती है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह (रोहित) भी शामिल हुए। कार्यक्रम के उपरांत औसान माता रानी के प्रांगण में वृक्षारोपण कर मातृशक्ति के सम्मान में पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
अपने संबोधन में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह ने कहा कि “महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। जब महिला सशक्त होती है तो पूरा समाज सशक्त होता है। ऐसे आयोजन हमारी संस्कृति की जीवंत मिसाल हैं।” इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुमन पासवान ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि “ग्रामीण अंचलों में महिलाओं की भागीदारी समाज के विकास की दिशा तय करती है। हमें अपनी संस्कृति को सहेजने की जिम्मेदारी खुद उठानी होगी।” इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार रोहित सिंह सनातनी अमर तिवारी रामकिशोर शुक्ला नारायण बक्श सिंह बब्बन सिंह श्रवण सिंह काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
नशे के कारोबार पर सख्ती के निर्देश, अवैध मादक पदार्थों की सूचना देने के लिए जारी किए हेल्पलाइन नंबर
शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध मिट्टी खनन, मिलीभगत के आरोप
लखनऊ बिजली आपूर्ति ठप होने से सड़कों पर उतरे लोग, 150 पर FIR दर्ज
Azam Khan पर नई मुसीबत, 7 साल की सजा बढ़कर 10 साल हुई, बेटे अब्दुल्ला पर भी लगा भारी जुर्माना
‘नए सत्र में सरकार की मंजूरी के बिना फीस बढ़ा सकते हैं निजी स्कूल’, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला
विदिशा में मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, 2 की मौत, बच्चों समेत 20 घायल
Alwar: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, गोवर्धन जा रही स्लीपर बस पलटी, 60 यात्री घायल
बिहार में दामाद की हत्या, गड्ढे में दफनाया शव, 4 महिलाएं गिरफ्तार
मुस्तरा रेलवे स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान, पकड़े गए 265 अनियमित यात्री
विश्व हिंदू महासंघ किन्नर प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय महामंत्री बनने पर माँ किरन नंदगिरी का भव्य स्वागत
अवैध खनन पर तमिलनाडु सरकार सख्त, पूरे राज्य में खदानों का होगा निरीक्षण
जनगणना-2027 के तहत मकान सूचीकरण कार्य शुरू, डीएम ने लोगों से की सहयोग की अपील
जिला अधिकारी के निर्देश पर ओबरा में शुरू हुआ पानी छिड़काव अभियान, धूल और प्रदूषण से मिलेगी राहत
UPRVUNL अधिकारी एसोसिएशन की बड़ी मांग, स्थानांतरण नीति शून्य करने का प्रस्ताव