अयोध्या: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (रजिस्टर्ड) द्वारा शुक्रवार को सिविल लाइन स्थित एवरग्रीन रेस्टोरेंट में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें अश्विनी कुमार तिवारी उर्फ लालू तिवारी को अयोध्या महानगर अध्यक्ष पद पर नियुक्ति की घोषणा की गई। यह मनोनयन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता की सिफारिश पर जिला अध्यक्ष कविंद्र साहनी ने किया। प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश कुमार गुप्ता ने प्रेस वार्ता में कहा कि संगठन की सक्रियता और मजबूती को बनाए रखने के लिए अश्विनी कुमार तिवारी को महानगर कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने यह भी कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा और समस्याओं के समाधान के लिए संगठन हमेशा तत्पर रहता है, और यह प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।
संरक्षक विजय कुमार गुप्ता ने इस अवसर पर कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य व्यापारियों के हितों की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान करना है, और हम यह कार्य निरंतर करते रहेंगे।" प्रदेश सचिव अवि आनंद ने इस अवसर पर संगठन की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि संगठन की सफलता व्यापारियों की एकजुटता पर निर्भर करती है। नगर महामंत्री प्रेमनाथ राय ने भी कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों के हर सुख-दुख में उनके साथ खड़ा रहना है नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष अश्विनी कुमार तिवारी ने इस अवसर पर कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाया जाएगा। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान और संगठन को जमीनी स्तर पर और भी मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष का स्वागत बड़े धूमधाम से किया गया। उन्हें रामनामा और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संगठन के कई प्रमुख सदस्य और व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद थे, जिनमें संरक्षक विजय कुमार गुप्ता (पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष), प्रदेश सचिव अवि आनंद, नगर महामंत्री प्रेमनाथ राय, केमिस्ट एसोसिएशन के महामंत्री आनंद अग्रहरि, जिला महामंत्री रमेश चौरसिया, युवा व्यापार मंडल सचिव सुप्रीत कपूर, और कई अन्य व्यापारी नेता शामिल थे। यह मनोनयन व्यापारियों के बीच एक नई उम्मीद और संगठन की मजबूती का प्रतीक बन सकता है। आगामी दिनों में यह संगठन व्यापारियों के हित में और भी प्रभावी तरीके से कार्य करेगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Tamil Nadu Weather Alert: अगले पांच दिन होगी भारी बारिश, कई जिलों के लिए अलर्ट जारी, दी गई चेतावनी
2026-05-31
पीआरडी जवान से मारपीट मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, लूटे गए रुपये भी बरामद
2026-05-31
पीलीभीत पुलिस की बड़ी सफलता, मुठभेड़ के बाद हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार
2026-05-31
IPS राजीव कृष्ण बने यूपी के स्थायी DGP, पहले भी निभा चुके हैं अहम जिम्मेदारी
2026-05-31
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 21 जिलों में नए मुख्य चिकित्साधिकारी नियुक्त, देखें लिस्ट
2026-05-31
2026-05-31
अधिक मास पूर्णिमा पर संगम और सरयू घाटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने किया पवित्र स्नान
2026-05-31
2026-05-30
खबर का असर: फर्जी क्लीनिक फिर हुआ सील, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप
2026-05-30
सुल्तानपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद, दो गिरफ्तार
2026-05-30
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, हर सप्ताहांत चलेगा विशेष अभियान
2026-05-30
रोडवेज संयुक्त मोर्चा ने एसपी से की नियमों के पालन की मांग, कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
2026-05-30
2026-05-30
Tiffany Trump: आगरा पहुंची अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की बेटी टिफनी, पति संग किया ताजमहल का दीदार
2026-05-30
मणिपुर में उग्रवादी हमले के विरोध में ट्रांसपोर्ट सेवा ठप, हाईवे पर खड़े रहे सैकड़ों ट्रक
2026-05-30