श्रीगंगानगरः भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर श्रीगंगानगर जिला भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला मुख्यालय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह टीटी ने बाबा साहेब के जीवन, संघर्ष और भारतीय संविधान के निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने “पंच तीर्थ” की अवधारणा का उल्लेख करते हुए बताया कि बाबा साहेब से जुड़े पांच प्रमुख स्थल—मऊ (जन्मस्थली), लंदन (शिक्षा स्थली), नागपुर (दीक्षा भूमि), दिल्ली (महापरिनिर्वाण स्थल) और मुंबई (चैत्यभूमि)—देशवासियों के लिए प्रेरणा के प्रमुख केंद्र हैं। उन्होंने कहा कि इन स्थलों का विकास राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
सुरेंद्रपाल सिंह ने नरेंद्र मोदी के प्रयासों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए किए जा रहे कार्य ऐतिहासिक हैं। उन्होंने कहा कि पंच तीर्थ का विकास बाबा साहेब के सपनों को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
इस अवसर पर ओपी महेंद्रा ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर ही एक समरस और समानतापूर्ण समाज की स्थापना संभव है। राजस्थान माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने बाबा साहेब के योगदान को देश की अमूल्य धरोहर बताया।
जिलाध्यक्ष शरणपाल सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि उनके बताए मार्ग पर चलकर राष्ट्र निर्माण को सशक्त बनाया जाए।
संगोष्ठी को पूर्व लोकसभा प्रत्याशी प्रियंका मेघवाल, प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेश पेड़ीवाल, प्रदेश विषय आमंत्रित सदस्य शिव स्वामी, पूर्व जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह सोढ़ी, अशोक नागपाल और सीताराम मौर्य, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़ एडवोकेट तथा स्वच्छता अभियान के ब्रांड एंबेसडर केके गुप्ता सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के साथ हुआ तथा समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया। मंच संचालन जिला महामंत्री सुरेंद्र गोदारा ने किया, जबकि आभार कार्यक्रम संयोजक शिवप्रकाश तेहरपुरिया ने व्यक्त किया।
इस दौरान महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सैनी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मदन मेव, रतन गणेश गढ़िया, महेंद्र प्रताप मंडा, आशुतोष गुप्ता, आरती शर्मा, चेष्टा सरदाना, हनुमान गोयल, रमेश कुमारी कौर सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात कर समाज में समरसता और समानता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।
अन्य प्रमुख खबरें
स्वच्छता और विकास की दिशा में बड़ा कदम, नाला सफाई अभियान शुरू
झांसी में न्यायिक अधिकारी को बम से उड़ाने की धमकी, अदालत परिसर में बढ़ाई गई सुरक्षा
स्मार्ट मीटर बने सिरदर्द: तकनीकी खामियों से परेशान उपभोक्ताओं का फूटा गुस्सा
रुदावल CHC में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, एक डॉक्टर के भरोसे हजारों मरीज
मिशन शक्ति 5.0 के तहत बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में जागरूकता व सम्मान समारोह आयोजित
मुजफ्फरनगर में अपराध समीक्षा बैठक: एसएसपी ने कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए सख्त निर्देश
गो सम्मान आह्वान अभियान: 27 अप्रैल से देशभर में गोहत्या बैन की मांग को लेकर शुरू होगा महाअभियान
राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज में वार्षिक उत्सव सम्पन्न, ‘स्पेक्ट्रम’ पत्रिका का विमोचन
खतौली में पुलिस पर हमला कर अभियुक्त छुड़ाने वाले तीन गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
शत प्रतिशत रहा सनबीम स्कूल का परीक्षा परिणाम: उत्कृष्टता की परंपरा बरकरार
अम्बेडकर जयंती सप्ताह पर भाजपा का घर-घर संपर्क अभियान, 21 बस्तियों में पहुंच रहे जनप्रतिनिधि
मुजफ्फरनगर में एसएसपी का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
अयोध्या अकैडमी के छात्रों ने CBSE 10वीं में लहराया परचम, 100% रहा परिणाम