Agra Lucknow Expressway Accidents: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगातार दो हादसे, 15 लोग घायल; चीख-पुकार से गूंजा इलाका

खबर सार :-
फतेहाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषड़ हादसा हो गया। इस हादसे में सात लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि चालक को नींद आने की वजह से एक बस आगे चल रही बस में जा घुसी। बुधवार की रात को भी आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया, जिसमें 8 लोग घायल हो गए।
Agra Lucknow Expressway Accidents: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लगातार दो हादसे, 15 लोग घायल; चीख-पुकार से गूंजा इलाका
खबर विस्तार : -

 Agra Lucknow Expressway Accidents : फतेहाबाद में गुरुवार की सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक भीषड़ हादसा हो गया। इस हादसे में सात लोगों के जख्मी होने की खबर है। बताया जा रहा है कि चालक झपकी आने की वजह से ये हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आगे चल रही एक बस में पीछे से आ रही दूसरी बस जा घुसी। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

Agra Lucknow Expressway Accidents : नींद की झपकी आने से हुआ हादसा

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार बस चालक निसार खान पुत्र अमीन खान सीतामढ़ी बिहार का निवासी है, वो गंगा ट्रेवेल्स में 65 यात्रियों को लेकर सीतामढ़ी बिहार से जा रहा था। आज सुबह फतेहाबाद थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंचा तो पीछे से आ रही फिलिप्स ट्रेवल्स की बस जो गोरखपुर से दिल्ली जा रही थी, बताया जा रहा है कि बस चालक बबलू निवासी मिरहची जिला एटा को नींद की झपकी आ गई, जिस कारण बस अनियंत्रित होकर आगे चल रही गंगा ट्रेवेल्स में जा घुसी। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। 

Agra Lucknow Expressway Accidents :  आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा

हादसे में गंगा ट्रेवेल्स में सवार अंशिका, राबिया खातून को मामूली चोटें आईं हैं, जबकि दूसरे बस के बबलू, शताक्षी, मुकेश पांडे, सुरेंद्र और रितिक यादव को गंभीर चोटे आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया, जबकि बाकी यात्रियों को उनके गंत्वय के लिए रवाना कर दिया गया। बात करें दूसरी घटना की तो बुधवार की देर रात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हादसा हो गया। 

 Agra Lucknow Expressway Accidents : डिवाइडर की पुलिया से जा टकराई हुंडई कार 

बुधवार की देर रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर लखनऊ से आगरा आने वाली लाइन पर एक हुंडई कार डिवाइडर की पुलिया से जा टकराई। शुरुआती जांच में बताया गया कि चालक को नींद आने के वजह से ये हादसा हुआ है। इस हादसे में चालक दिनेश के अलावा अभय सोनी पुत्र रवीश वर्मा निवासी नगला पदी, दयालबाग आगरा, लीना वर्मा पुत्री दिनेश चंद्र वर्मा निवासी सेपऊ, हाथरस, शैफाली पुत्री सुरेश चंद्र वर्मा तथा सालू वर्मा पत्नी मोहित वर्मा निवासी बी-42 प्रताप नगर, बुरी तरह घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरु कर दी। 

ये भी पढ़ें: Badaun Highway Accident: बदायूं में हादसा, हाईवे पर रेस लगा रहे ट्रैक्टरों ने ई-रिक्शा को कुचला, छह महिलाओं की दर्दनाक मौत, तीन घायल

अन्य प्रमुख खबरें