Raghav Chadha Speech Rajya Sabha: आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने शुक्रवार को उच्च सदन के उपसभापति के रूप में हरिवंश को उनके तीसरे कार्यकाल की शुरुआत पर बधाई दी। राघव ने कहा "मुझे विश्वास है कि हरिवंश जी के व्यापक अनुभव से सदन की कार्यप्रणाली को बहुत लाभ होगा और इसकी गरिमा, मर्यादा और लोकतांत्रिक परंपराओं को बनाए रखने में मदद मिलेगी।"
चड्ढा ने कहा, "आम आदमी पार्टी के हाल ही में हटाए गए उपनेता के रूप में, मुझे बोलने का मौका देने के लिए धन्यवाद, और मैं हरिवंश जी को राज्यसभा के उपसभापति के रूप में उनके तीसरे कार्यकाल की शुरुआत के लिए बधाई देता हूं।" उन्होंने आगे कहा, ''पिछले कार्यकाल में हरिवंश जी के साथ मेरा व्यक्तिगत संबंध 'खट्टा-मीठा' था, लेकिन मुझे उम्मीद है और कोशिश करूंगा कि इस नए कार्यकाल में यह केवल 'मीठा-मीठा' ही रहे।' उन्होंने कहा कि कभी-कभी जब हम विषय से भटकते थे और राज्यसभा अध्यक्ष से डांट खाते थे तो संबंध बिगड़ते थे और जब हम अपने बयानों और चर्चा के मुद्दे पर केंद्रित रहते थे तो संबंध मधुर हो जाते थे।
राज्यसभा में अपनी बात रखते हुए आप सांसद राघव चड्ढा ने राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन से कहा कि सर, मैं जिस पार्टी से आता हूं उसके नेता यहां मौजूद नहीं हैं। मेरी पार्टी के उपनेता भी यहां मौजूद नहीं हैं। उन्होंने कहा कि मुझे हाल ही में उपनेता पद से हटा दिया गया है और मैं यहां मौजूद हूं। आगे राघव चड्ढा ने कहा, ''सर, मैं आपको (सभापति) भी बधाई देना चाहूंगा कि जब से आप इस सदन के अध्यक्ष बने हैं, हम सभी सदस्यों को बोलने का भरपूर मौका मिलता है।
गौरतलब है कि पत्रकारिता से राजनीति में आए हरिवंश नारायण सिंह का उपसभापति के तौर पर यह तीसरा कार्यकाल है। उन्हें उच्च सदन में निर्विरोध चुना गया। नौ अप्रैल को उच्च सदन में हरिवंश का कार्यकाल समाप्त होने के बाद राज्यसभा के उपसभापति का पद खाली हो गया था। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राज्यसभा के लिए मनोनीत किया था। हरिवंश ने 10 अप्रैल को उच्च सदन की सदस्यता की शपथ ली थी।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-01
Bengal Politics: TMC में बढ़ी अंदरूनी कलह, पार्टी ने दो विधायकों को किया निष्कासित
2026-06-01
गांजा तस्कर से मुठभेड़, आरोपी घायल, 50 लाख का गांजा बरामद
2026-06-01
हिंदी पत्रकारिता दिवस पर भव्य संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन, कई मुद्दों पर चर्चा
2026-06-01
दूधनाथ ने संभाला ओबरा तापीय परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक का कार्यभार, बतायी प्राथमिकता
2026-06-01
रविन्द्र जायसवाल ने पीड़ित परिवार को सौंपी 5 लाख की सहायता राशि, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा
2026-06-01
अपनी मांगों को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
2026-06-01
चार पीढ़ियों से रह रहे परिवारों को हटाने का विरोध, हिंदू युवा संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
2026-06-01
हजारीबाग में लापता भाई-बहन के शव मिले, हत्या की आशंका, जांच के लिए एसआईटी गठित
2026-06-01
Noida: जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 20 गिरफ्तार, नकदी, मोबाइल और वाहन बरामद
2026-06-01
2026-06-01
Lucknow: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की संदिग्ध मौत, पति समेत छह पर केस, जांच में जुटी पुलिस
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01
2026-06-01