उदयपुरवाटी: नीमकाथाना जिले के निकट नापा वाली स्थित पीला जोड़ा आश्रम पर 12 जून से शुरू होने वाले 108 कुंडीय श्रीराम महायज्ञ को लेकर विशाल धर्मसभा का आयोजन किया गया। धर्मसभा की अध्यक्षता मोहनदास महाराज ने की।
जबकि मुख्य अतिथि रिटायर्ड आईएएस केएल मीना थे। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पीला जोड़ा आश्रम पर धर्मसभा का आयोजन किया गया जिसमें समितियों का गठन कर लेखा-जोखा समिति के सदस्य बनाए गए। प्रचार-प्रसार के लिए टीमें गठित की गई। यज्ञ सेवा समिति का संरक्षक रिटायर्ड वरिष्ठ आईएएस केएल मीना को बनाया गया है। यज्ञ प्रेमी मदनलाल भंवरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यज्ञ 12 जून गुरुवार से शुरू होगा, जो 20 जून तक चलेगा।
यज्ञ की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। 12 जून को आश्रम पर महिलाओं द्वारा विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। आश्रम पर धर्मसभा का संचालन यज्ञ प्रेमी मदनलाल भावरिया ने किया। पीला जोड़ा आश्रम में श्रीराम महायज्ञ का आयोजन मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त वरिष्ठ आईएएस केएल मीना के सानिध्य में किया गया। 108 कुंडीय श्रीराम यज्ञ के पोस्टर का विमोचन किया गया।
धर्मसभा में अनेक संत, महात्मा व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान समाजसेवी मदनलाल भावरिया, प्रशासनिक अधिकारी कृष्ण गोपाल सैनी बीएड कॉलेज प्राचार्य डॉ. रमेश चंद कुमावत, स्कूल प्राचार्य डॉ. अर्चना जोशी, कॉलेज उप प्राचार्य रामनिवास सैनी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
अन्य प्रमुख खबरें
Sriganganagar: सूरतगढ़ सहित पूरे जोन में 20 नई पिट लाइनों का होगा निर्माण
सनातन जागृति के लिए बढ़ा सहयोग का हाथ: हरि शेवा चैरिटेबल ट्रस्ट ने दिया दान
Pilibhit: 9 दिन बाद भी लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पुलिस की कार्यशैली पर उठ रहे सवाल
जिला कारागार में संदिग्ध मौत: सुरक्षा पर उठे सवाल, न्यायिक जांच की मांग तेज
दिल्ली विधानसभा में बैरियर तोड़कर घुसी थी कार, पीलीभीत का आरोपी गिरफ्तार
UPPCS में अनामिका ने रोशन किया जिले का नाम, विधायक ने मुलाकात कर दी बधाई
अयोध्या पुलिस की सराहनीय कार्रवाई, 30 लाख रुपए के खोए फोन किए बरामद
संविदा बिजली कर्मियों का प्रदर्शन, निष्कासन के खिलाफ बहाली की मांग तेज