वाराणसी, यूपी के वाराणसी जिले के राजातालाब में बढ़ैनी खुर्द गांव की ममता पाल ने जिले का नाम रोशन किया है। ममता ने अमेरिका के अलबामा राज्य के बर्मिंघम शहर में भारत के लिए खिताब हासिल किया है। यहां आयोजित वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स 2025 में ममता ने इतिहास रचा है। इन्होंने 5000 मीटर क्रॉस कंट्री रेस में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसके लिए उन्हें स्वर्ण पदक मिला है। पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर हजारों लोगों की प्रेरणा बन गईं।
ममता इस समय उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी के पद पर कार्यरत हैं। वह भारत की 260 सदस्यीय टीम का हिस्सा हैं। इसी के तहत इन्हें अमेरिका भेजा गया था। वहां एक जुलाई को हुए मुकाबले में ममता पाल ने दुनियाभर के धावकों को पीछे कर स्पर्धा में पहला स्थान हासिल किया। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा गांव जश्न में डूब गया। उनके शुभ चिंतकों में डॉ धर्मेंद्र कुमार पटेल, डॉ आर. के. पाल, प्यारेलाल, दीनू पाल, संतोष कुमार पाल, डॉ राजेश पाल, डॉ राकेश पाल, पप्पू पाल और ग्रामीणों ने ममता के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं।
स दौरान ममता के माता-पिता बेटी की सफलता पर गदगद दिखे। ममता के पहले कोच डॉ. आर.के. पाल से जानकारी मिली है कि उसकी शुरुआती ट्रेनिंग गांव के सरदार पटेल इंटर कॉलेज के मैदान में हुई थी। ममता हमेशा से ही मेहनती रही है। उसमें अनुशासित खिलाड़ी के सभी लक्षण हैं। ग्रामीण परिवेश और सीमित संसाधनों के बावजूद ममता ने संघर्ष के बल पर यह सफलता हासिल की है। एक छोटे से गांव में ममता की जीत पर युवा उसे प्रेरणा मान रहे हैं। युवती ने अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने का सपना पूरा किया है।
अन्य प्रमुख खबरें
Asian Boxing Championships 2026 : निखत, प्रीति और प्रिया ने गाड़े जीत के झंडे, भारत के तीन पदक पक्के
Real Madrid vs Elche La Liga: रियल मैड्रिड ने एल्चे को 4-1 से रौंदकर खिताबी दौड़ को बनाया रोमांचक
Inter Miami vs Orlando City: इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया, मेसी ने दागे दो गोल
PSG vs Monaco Champions League: मोनाको को 2-2 ड्रॉ पर रोककर, अंतिम 16 में पहुंचा PSG
Valencia vs Real Madrid: ला लीगा में रियल मैड्रिड का दबदबा बरकरार, वालेंसिया को 2-0 से हराया
2026 Winter Olympics: आगाज के साथ विवादों में घिरा शीतकालीन ओलंपिक, जानें क्या है मामला
Al Nassr vs Al Ittihad: अल नासर ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया, लगातार दूसरा मैच नहीं खेले रोनाल्डो