Aryna Sabalenka vs Svitolina: ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) में वर्ल्ड नंबर 1 आर्यन सबालेंका ने शानदार प्रदर्शन जारी है। गुरुवार, 29 जनवरी को खेले गए मैच में, बेलारूस की स्टार खिलाड़ी ने यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना के खिलाफ आक्रामक खेल दिखाया और सीधे सेटों में जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही वह लगातार चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है।
सबालेंका ने मैच सिर्फ 1 घंटे और 16 मिनट में खत्म कर दिया। उन्होंने दूसरा सेट 6-3 से जीता। इस तरह, सबालेंका ने 12वीं सीड वाली स्वितोलिना को 6-2, 6-3 से हराकर चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में जगह बनाई। सबालेंका पहले भी दो बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीत चुकी हैं, 2023 और 2024 में। उन्होंने दो बार यूएस ओपन का खिताब भी जीता है। उनकी मौजूदा रैंकिंग नंबर एक है।
हालांकि, मैच में कुछ हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। न तो किसी खिलाड़ी ने हाथ मिलाया और न ही साथ में तस्वीर खिंचवाई। हालांकि यह कोई नियम नहीं है, लेकिन खेल भावना के तौर पर हर मैच से पहले यह एक आम बात है। दोनों खिलाड़ियों ने मैच से पहले की सामान्य औपचारिकताओं को भी नज़रअंदाज़ कर दिया।
अन्य प्रमुख खबरें
2026-06-16
FIH Womens Nations Cup : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम
2026-06-16
2026-06-15
2026-06-15
2026-06-15
FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने पांच बार की चैंपियन टीम के छुड़ाए पसीने, हारते-हारते बची ब्राजील
2026-06-14
बड़ा उलटफेर: आखिरी सेकेंड के गोल से कतर ने छीनी स्विट्जरलैंड की जीत, फुटबॉल विश्व कप में रचा इतिहास!
2026-06-14
2026-06-13
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
Jaspal Rana: शूटिंग के 'गोल्डन बॉय'... खिलाड़ी से कोच तक बेमिसाल रहा जसपाल राणा का सफर
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-11