Real Madrid vs Pachuca: रियल मैड्रिड ने फीफा क्लब विश्व कप 2025 (FIFA Club World Cup 2025) के ग्रुप-एच के मैच में रविवार को मैक्सिकन क्लब पाचुका को 3-1 से हराया। यह जीत मैड्रिड के नए कोच ज़ाबी अलोंसो की मैनेजर के तौर पर पहली जीत थी। रियल मैड्रिड के लिए यह जीत इसलिए भी खास है, क्योंकि टीम 10 खिलाड़ियों के साथ मैदान पर थी।
बता दें कि रियल मैड्रिड बनाम पचुका के बीच यह मैच अमेरिका के उत्तरी कैरोलिना के शार्लोट में खेला गया। रियल मैड्रिड को मैच के सातवें मिनट में उस वक्त बड़ा झटका लगा जब डिफेंडर राउल एसेंसियो को सोलोमन रोंडन को फाउल करने के लिए रेड कार्ड दिखाया गया और मैदान से बाहर भेज दिया गया। इसके बावजूद 10 खिलाड़ियों वाली मैड्रिड की टीम ने शानदार जुझारूपन दिखाया और पहले हाफ में ही दो गोल करके बढ़त बना ली।
मैच के 35वें मिनट में गोंजालो गार्सिया की तेज फ्लिक ने फ्रैन गार्सिया को गेंद दी, जिन्होंने इसे बेलिंगहैम को पास किया। बेलिंगहैम ने शानदार तरीके से गेंद को गोल में डाला और टीम को बढ़त दिलाई। इसके बाद 43वें मिनट में एक और बेहतरीन मूव में गार्सिया ने ट्रेंट अलेक्जेंडर-अर्नोल्ड के फर्स्ट-टच क्रॉस पर आर्डा गुलर को पास दिया और गुलर ने गोल नहीं गंवाया।
हालांकि पचुका (C.F. Pachuca) ने दूसरे हाफ में लगातार दबाव बनाए रखा, लेकिन थिबो कोर्टोइस की बेहतरीन गोलकीपिंग के कारण वे सफल नहीं हो पाए। उन्होंने पूरे मैच में 10 बेहतरीन बचाव किए। हालांकि, 80वें मिनट में एलियास मोंटिएल के डिफ्लेक्टेड शॉट ने सांत्वना गोल जरूर दिलाया। इससे पहले 70वें मिनट में फेडरिको वाल्वरडे ने स्लाइडिंग वॉली से गोल करके रियल की जीत सुनिश्चित की।
इस जीत के साथ रियल मैड्रिड के दो मैचों एक जीत और एक ड्रॉ के साथ 4 अंक हो गए हैं। अब उनका सामना गुरुवार को फिलाडेल्फिया में आरबी साल्ज़बर्ग से होगा, जहां जीत या ड्रॉ से उनका अंतिम-16 में स्थान पक्का हो जाएगा। दूसरी ओर पचुका (C.F. Pachuca) की टीम दो हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।
अन्य प्रमुख खबरें
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर बार्सिलोना ने 29वीं बार जीता La Liga का खिताब