Real Madrid vs Dortmund : फीफा क्लब विश्व कप 2025 (FIFA Club World Cup 2025) के क्वार्टर फाइनल में रियल मैड्रिड और बोरूसिया डॉर्टमुंड के बीच शनिवार को रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में रियल मैड्रिड ने डॉर्टमुंड को 3-2 से करारी शिकस्त दी। इस जीत साथ ही रियल मैड्रिड टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। इस मैच के हीरो गोंजालो, फ्रान गार्सिया और किलियन एम्बाप्पे रहे जिन्होंने पहले 20 मिनट में गोल करके मैड्रिड को 2-0 की बढ़त दिलाई और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अब सेमीफाइल में रियल मैड्रिड का सामना पीएसजी से होगा।
न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए मैच में गोंज़ालो और फ्रैन गार्सिया के गोल के साथ रियल का शुरुआती दबदबा देखा गया, जिससे उनकी जीत की मजबूत नींव तैयार हुई। हालांकि अतिरिक्त समय में शानदार वापसी की । लेकिन थिबाउट कोर्टोइस द्वारा एक महत्वपूर्ण बचाव और एक लाल कार्ड की घटना ने रियल मैड्रिड के लिए जीत तय कर दी। रियल मैड्रिड अब अगले दौर में PSG का सामना करने के लिए तैयार है।
रियल मैड्रिड की जीत के साथ ही फीफा क्लब विश्व कप (FIFA Club World Cup 2025) सेमीफाइनल की चार टीमें तय हो गई है। मंगलवार, 8 जुलाई को खेले जाने वाले पहले सेमीफाइनल में प्रीमियर लीग के स्टार चेल्सी का सामना ब्राजील की टीम फ्लूमिनेंस से होगा। जबकि बुधवार 9 जुलाई को दूसरे सेमीफाइनल में म्बाप्पे की पुरानी टीम 2025 चैंपियंस लीग विजेता पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) से भिड़ेगा। जबकि फाइनल मुकाबला 13 चुलाई को खेला जाएगा। दोनों सेमीफाइनल और फीफा क्लब विश्व कप फाइनल मेटलाइफ स्टेडियम में खेला जाएगा।
अन्य प्रमुख खबरें
Valencia vs Real Madrid: ला लीगा में रियल मैड्रिड का दबदबा बरकरार, वालेंसिया को 2-0 से हराया
2026 Winter Olympics: आगाज के साथ विवादों में घिरा शीतकालीन ओलंपिक, जानें क्या है मामला
Al Nassr vs Al Ittihad: अल नासर ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया, लगातार दूसरा मैच नहीं खेले रोनाल्डो
Al-Riyadh vs Al-Nassr: हड़ताल पर रोनाल्डो, अल नासर ने अल-रियाद को 1-0 दी शिकस्त
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: मर्टेंस-झांग की जोड़ी ने रचा इतिहास, महिला डबल्स का खिताब किया अपने नाम
Australian Open 2026: मुसेट्टी की इंजरी बनी वरदान, ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच
Barcelona vs Oviedo: लामिन यामल का फिर चला जादू, ओविए़डो को रौंदकर टॉप पर पहुंचा बार्सिलोना