स्टावेंगर: नॉर्वे शतरंज 2025 के सातवें राउंड में सभी बोर्ड पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस राउंड की सबसे चर्चित भिड़ंत मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश और भारत के ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी के बीच रही। दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जहां गुकेश ने अपना धैर्य बनाए रखा और कड़ी मेहनत के बाद इस टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की। इससे पहले छठे राउंड में डी गुकेश ने अपने और विश्व के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन के बीच हुए मुकाबले में शानदार जीत दर्ज की थी।
अर्जुन ने ओपनिंग में शानदार शुरुआत की और तेज आक्रामक चालों से गुकेश पर दबाव बनाया, लेकिन गुकेश ने जबरदस्त डिफेंसिव स्किल्स दिखाते हुए गेम को जटिल एंडगेम तक पहुंचा दिया। समय की कमी के कारण दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जहां गुकेश ने अपना धैर्य बनाए रखा और कड़ी मेहनत के बाद जीत हासिल की। अमेरिकी ग्रैंडमास्टर फैबियानो कारूआना ने चीनी ग्रैंडमास्टर और बर्थडे बॉय वेई यी के खिलाफ शुरुआती बढ़त हासिल की और लंबे एंडगेम में शानदार जीत दर्ज की।
दिन का आखिरी मैच विश्व के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन और हिकारू नाकामुरा के बीच खेला गया, जो क्लासिकल गेम में जल्दी ही ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि, कार्लसन ने आर्मगेडन गेम जीतकर अतिरिक्त अंक अर्जित किए।
विश्व महिला शतरंज चैंपियन जू वेनजुन ने सारा खादेम के खिलाफ क्लासिकल गेम में शानदार एंडगेम के साथ जीत हासिल की। दिन की दूसरी क्लासिकल जीत चीन की टिंगजी लेई के नाम रही, जिन्होंने भारत की वैशाली रमेशबाबू को सफ़ेद मोहरों से हराया।
भारत की हम्पी कोनेरू और अन्ना मुज़ीचुक के बीच मैच कई मोहरों के आदान-प्रदान के साथ शांत ड्रॉ पर समाप्त हुआ। हालांकि, मुज़ीचुक ने आर्मगेडन गेम जीतकर अतिरिक्त अंक अर्जित किए।
अन्य प्रमुख खबरें
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर बार्सिलोना ने 29वीं बार जीता La Liga का खिताब