Neeraj Chopra World Athletics Championships Final: विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में गुरुवार को भारत के लिए सचिन यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, वह पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। सचिन यादव विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के भाला फेंक फाइनल में नीरज चोपड़ा से आगे चौथे स्थान पर रहे। यादव ने 86.27 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो फेंका और कांस्य पदक से चूक गए। जबकि नीरज चोपड़ा अपना खिताब नहीं बचा सके और खाली हाथ लौटे। उनका सर्वश्रेष्ठ थ्रो 84.03 मीटर ही रहा, जो उनके क्वालीफिकेशन मार्क 84.85 मीटर से काफी कम था। नीरज चोपड़ा 8वें स्थान पर रहे।
बता दें कि 2021 में टोक्यो ओलंपिक के बाद से नीरज चोपड़ा किसी भी स्पर्धा में पदक के बिना नहीं लौटे हैं। वहीं मौजूदा ओलंपिक चैंपियन पाकिस्तान के अरशद नदीम 10वें स्थान पर रहे। त्रिनिदाद और टोबैगो के केशोर्न वालकॉट ने 88.16 मीटर के सीजन के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स 87.38 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। जबकि अमेरिका के कर्टिस थॉम्पसन 86.67 मीटर के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
नीरज चोपड़ा क्वालीफिकेशन राउंड में 84.85 मीटर के थ्रो के साथ ग्रुप में तीसरे और कुल मिलाकर छठे स्थान पर रहे। दूसरी ओर नदीम ने 76.99 मीटर के थ्रो से शुरुआत की और उनका दूसरा थ्रो 74.17 मीटर का रहा। ऐसा लग रहा था कि वह फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे, लेकिन उनका तीसरा और अंतिम प्रयास 85.28 मीटर का रहा। वह पांचवें स्थान पर रहे और फाइनल में पहुंच गए।
चोपड़ा का 2024 पेरिस ओलंपिक के बाद पहली बार नदीम से सामना हुआ। नदीम ने पेरिस ओलंपिक में 92.9 मीटर का थ्रो फेंका था। उन्होंने 97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि टोक्यो ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा 89.45 मीटर के थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर रहे। नदीम ने इस साल केवल एक टूर्नामेंट खेला, मई में कोरिया में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता। जुलाई में उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। इससे पहले, बुडापेस्ट में पिछली विश्व चैंपियनशिप में, नीरज ने 88.17 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता था, जबकि नदीम दूसरे और वालेश तीसरे स्थान पर रहे थे। भारतीय किशोर जेना पाँचवें और डी.पी. मनु छठे स्थान पर रहीं।
अन्य प्रमुख खबरें
Asian Boxing Championships 2026 : निखत, प्रीति और प्रिया ने गाड़े जीत के झंडे, भारत के तीन पदक पक्के
Real Madrid vs Elche La Liga: रियल मैड्रिड ने एल्चे को 4-1 से रौंदकर खिताबी दौड़ को बनाया रोमांचक
Inter Miami vs Orlando City: इंटर मियामी ने ऑरलैंडो सिटी को 4-2 से हराया, मेसी ने दागे दो गोल
PSG vs Monaco Champions League: मोनाको को 2-2 ड्रॉ पर रोककर, अंतिम 16 में पहुंचा PSG
Valencia vs Real Madrid: ला लीगा में रियल मैड्रिड का दबदबा बरकरार, वालेंसिया को 2-0 से हराया
2026 Winter Olympics: आगाज के साथ विवादों में घिरा शीतकालीन ओलंपिक, जानें क्या है मामला
Al Nassr vs Al Ittihad: अल नासर ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया, लगातार दूसरा मैच नहीं खेले रोनाल्डो