Rajasthan Royals Sold: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के बीच राजस्थान रॉयल्स (RR) को लेकर एक बड़ी बिजनेस डील सामने आई है। जाने-माने उद्योगपति लक्ष्मी निवास मित्तल (Lakshmi Niwas Mittal) और उनके बेटे आदित्य मित्तल के नेतृत्व में मित्तल परिवार (Mittal Family) ने आदर पूनावाला के साथ मिलकर राजस्थान रॉयल्स को खरीदने के लिए समझौता कर लिया है। यह डील करीब 1.65 बिलियन डॉलर (लगभग 15,600 करोड़ रुपये) में हुई है। इस खरीद में न केवल IPL टीम शामिल है, बल्कि दक्षिण अफ्रीकी फ्रेंचाइजी, पार्ल रॉयल्स और कैरेबियन प्रीमियर लीग टीम बारबाडोस रॉयल्स भी शामिल हैं। हालांकि पहले ये खबर आर रही थी काल सोमानी के नेतृत्व वाले अमेरिकी समूह ने राजस्थान रॉयल्स फ्रेंचाइजी खरीदी है। हालांकि उस डील पर फाइनल मुहर नहीं लग पाई।
बता दें कि इस डील में राजस्थान रॉयल्स (RR) में मित्तल परिवार की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत होगी, जबकि आदर पूनावाला की हिस्सेदारी लगभग 18 प्रतिशत होगी। शेष 7 प्रतिशत हिस्सेदारी मौजूदा अनुमोदित निवेशकों के पास रहेगी, जिसमें मनोज बडाले भी शामिल हैं। मनोज बडाले राजस्थान रॉयल्स का समर्थन करना जारी रखेंगे, और फ्रेंचाइजी के अतीत और वर्तमान के बीच एक सेतु का काम करेंगे। वे क्रिकेट में अपने गहरे ज्ञान और अनुभव से फ्रेंचाइजी में योगदान देंगे।
हालांकि, यह डील अभी पूरी तरह से फाइनल नहीं हुई है। इसे अभी भी विभिन्न रेगुलेटरी बॉडीज़ से मंज़ूरी मिलना बाकी है, जिनमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI), भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI), और IPL गवर्निंग काउंसिल शामिल हैं। उम्मीद है कि यह प्रक्रिया 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरी हो जाएगी। इस डील के बाद, लक्ष्मी निवास मित्तल, आदित्य मित्तल, वनीशा मित्तल भाटिया, आदर पूनावाला और मनोज बदाले राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड में शामिल होंगे।
इस डील के बाद लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Niwas Mittal) ने एक बयान में कहा, "मुझे क्रिकेट बहुत पसंद है, और मेरा परिवार राजस्थान से है; इसलिए, राजस्थान रॉयल्स के अलावा कोई दूसरी IPL टीम ऐसी नहीं है जिसका मैं हिस्सा बनना चाहूं। कई महान खिलाड़ियों ने राजस्थान रॉयल्स की जर्सी पहनी है, जिनमें इस खेल के ऐसे भारतीय दिग्गज भी शामिल हैं जिन्होंने युवा प्रतिभाओं के लिए प्रेरणा का काम किया है। मैं इस महान टीम का हिस्सा बनकर बहुत उत्साहित हूं और अपनी भविष्य की सफलताओं के लिए सभी प्रशंसकों के साथ मिलकर मैदान के किनारे से हौसला बढ़ाने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा हूं।"
आदर पूनावाला ने कहा, "इस निवेश में आदित्य मित्तल के साथ साझेदारी करके मुझे बहुत खुशी हो रही है। राजस्थान रॉयल्स एक बेहतरीन IPL फ्रेंचाइज़ी है जिसकी एक मज़बूत विरासत है। मैं इसके लगातार विकास और हमेशा बनी रहने वाली सफलता में अपना योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"
अन्य प्रमुख खबरें
Austria vs Jordan: जॉर्डन को 3-1 से रौंदकर ऑस्ट्रिया ने रचा इतिहास, 36 सालों में पहली जीत दर्ज की
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-17
2026-06-16
FIH Womens Nations Cup : भारत ने जापान को 2-1 से हराया, अंक तालिका में टॉप पर पहुंची टीम
2026-06-16
2026-06-15
2026-06-15
2026-06-15
FIFA World Cup 2026: मोरक्को ने पांच बार की चैंपियन टीम के छुड़ाए पसीने, हारते-हारते बची ब्राजील
2026-06-14
बड़ा उलटफेर: आखिरी सेकेंड के गोल से कतर ने छीनी स्विट्जरलैंड की जीत, फुटबॉल विश्व कप में रचा इतिहास!
2026-06-14
2026-06-13
2026-06-12
2026-06-12
2026-06-12