MI vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 20वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 12 रन से हरा दिया। 10 साल बाद आरसीबी ने वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज की। इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के 4 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हो गए हैं और वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पहुंच गई है। वहीं, मुंबई इंडियंस ने 5 में से 4 मैच गंवाए हैं और वह 8वें स्थान पर है।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाज करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए। विराट कोहली 67, कप्तान रजत पाटीदार 64 ने अर्धशतकीय पारी खेली। जबकि जितेश शर्मा ने नाबाद 40 और देवदत्त पडिक्कल ने 37 रन का योगदान दिया। मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने 3, ट्रेंट बोल्ट 2 विकेट लिए। वहीं विग्नेश पुथुर को एक विकेट मिला।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा रखे गए 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम निर्धारित 20 ओवर में 209 रन ही बना पाई और 12 रनों से मैच हार गई। मुंबई इंडियंस की ओर से रोहित शर्मा एक बार फिर फ्लॉप रहे। रोहित 9 गेंदों में 17 रन ही बना सके। जबकि सूर्यकुमार यादव ने 28 रन बनाकर सस्ते में लौट गए। हालांकि तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 56 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में 42 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए क्रुणाल पांड्या ने 4 विकेट लिए जबकि हेजलवुड और यश दयाल ने 2-2 विकेट लिए। वहीं भुवनेश्वर कुमार 1 विकेट मिला। इस मैच में 40 ओवर में कुल 14 विकेट गिरे और 430 रन बने। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 12 रनों से हराकर टूर्नामेंट में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की और आईपीएल 2025 में अपने अभियान को मजबूती से जारी रखा। आरसीबी ने 10 साल बाद वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के खिलाफ जीत दर्ज की।
अन्य प्रमुख खबरें
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर बार्सिलोना ने 29वीं बार जीता La Liga का खिताब