MI vs LSG IPL 2025 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) में रविवार को दिन का पहला मैच मुंबई इंडियंस (MI) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ ने मुंबई के खिलाफ एक बदलाव किया है। शार्दुल ठाकुर की जगह मयंक यादव की प्लेइंग-11 में वापसी हुई है।
जबकि मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी टीम में दो बदलाव किए हैं। मिशेल सेंटनर की जगह कर्ण शर्मा को मौका मिला है। जबकि MI के लिए कॉर्बिन बॉस डेब्यू कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच इस सीजन का ये दूसरा मुकाबला है। इससे पहले जब दोनों टीमें आमने-सामने आई थी तो लखनऊ ने जीत दर्ज की थी।
वानखेड़े की पिच की बात करें तो यह बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर गेंद बल्ले पर काफी अच्छी तरह आती है और बल्लेबाजों को शॉट लगाने में काफी आसानी होती है। यहां अक्सर हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। हालांकि आज की पिच पर घास मौजूद है, जो सूखी भी नजर आ रही है। ऐसे में खेल आगे बढ़ने पर पिच धीमी रह सकती है।
Mumbai Indians Playing 11: रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, दीपक चाहर, कॉर्बिट्रेंट बोल्ट, कर्ण शर्मा, न बॉश।
Impact Players: जसप्रित बुमराह, रॉबिन मिंज, सत्यनारायण राजू, राज बावा, रीस टॉपले
Lucknow Super Giants Playing 11: ऋषभ पंत (कप्तान), मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, दिग्वेश राठी, अब्दुल समद, अवेश खान, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, मयंक यादव
Impact Players: डेविड मिलर, युवराज चौधरी, आकाश सिंह, शाहबाज़ अहमद, हिम्मत सिंह
अन्य प्रमुख खबरें
विनेश फोगाट को अयोग्य ठहराने पर हाईकोर्ट ने WFI को लगाई कड़ी फटकार, कहा- 'मां' बनना गुनाह नहीं
FIFA World Cup 2026 : ब्राजील की टीम में हुई नेमार की वापसी, ढाई साल बाद नेशनल टीम में हुआ चयन
अखाड़े से अदालत तक हड़कंप! Vinesh Phogat को हाई कोर्ट से तगड़ा झटका, क्या खत्म हो गया रेसलिंग करियर?
Barcelona vs Real Madrid: रियल मैड्रिड को 2-0 से हराकर बार्सिलोना ने 29वीं बार जीता La Liga का खिताब