MI vs CSK IPL 2025 Rohit Sharma: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 का 38वां मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। मुंबई ने एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हरा दिया। मुंबई इंडियंस की इस जीत में हीरो रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव रहे।
इस सीजन में अब तक खराब बल्लेबाजी के लिए फैंस की आलोचना झेल रहे एमआई के सलामी बल्लेबाज और पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने फॉर्म में वापसी करते हुए मैदान के चारों तरफ शॉट लगाए। रोहित ने इस सीजन में सीएसके के खिलाफ टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक लगाया और अपनी शानदार बल्लेबाजी से आलोचकों को भी करारा जवाब दिया। रोहित ने 45 गेंदों में 76 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से चार चौके और छह छक्के निकले।
रोहित ने अपनी तूफानी पारी के साथ कई रिकॉर्ड तोड़ डाले। 'हिटमैन' ने शिखर धवन को पीछे छोड़कर आईपीएल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पहले स्थान पर विराट कोहली का नाम आता है। धवन के नाम आईपीएल में 6769 रन है, उनके नाम दो शतक और 51 अर्धशतक दर्ज है। जबकि रोहित के 6786 रन हो गए हैं। जिसमें दो शतक और 44 अर्धशतक शामिल। पहले नंबर पर कोहली का नाम आता जिन्होंने आईपीएल में 8326 रन बनाए हैं। कोहली ने आईपीएल में आठ शतक और 59 अर्धशतक लगाए हैं।
इसके अलावा इस मैच रोहित शर्मा को उनकी धमाकेदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह आईपीएल में उनका 20वां प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब था। इस अवॉर्ड को जीतकर रोहित शर्मा ने विराट कोहली के 19 प्लेयर ऑफ द मैच जीतने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। हालांकि आईपीएम में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का ऑवर्ड एबी डिविलिया (22) के नाम दर्ज है। इस मामले में विराट कोहली (19) तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर डेविड वॉर्नर
(18) और पांचवें नंबर पर एमएस धोनी (18) हैं।
मैच की बात करें तो मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 176 रन बनाए। मुंबई इंडियंस ने 177 रनों के लक्ष्य का आसानी से पीछा किया। उसने महज 15.4 ओवर में नौ विकेट से मैच जीत लिया। इस सीजन में मुंबई की यह आठवें मैच में चौथी जीत थी। वहीं, चेन्नई की आठवें मैच में यह छठी हार थी।
अन्य प्रमुख खबरें
Valencia vs Real Madrid: ला लीगा में रियल मैड्रिड का दबदबा बरकरार, वालेंसिया को 2-0 से हराया
2026 Winter Olympics: आगाज के साथ विवादों में घिरा शीतकालीन ओलंपिक, जानें क्या है मामला
Al Nassr vs Al Ittihad: अल नासर ने अल इत्तिहाद को 2-0 से हराया, लगातार दूसरा मैच नहीं खेले रोनाल्डो
Al-Riyadh vs Al-Nassr: हड़ताल पर रोनाल्डो, अल नासर ने अल-रियाद को 1-0 दी शिकस्त
ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026: मर्टेंस-झांग की जोड़ी ने रचा इतिहास, महिला डबल्स का खिताब किया अपने नाम
Australian Open 2026: मुसेट्टी की इंजरी बनी वरदान, ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचे जोकोविच
Barcelona vs Oviedo: लामिन यामल का फिर चला जादू, ओविए़डो को रौंदकर टॉप पर पहुंचा बार्सिलोना